6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

 बंधक बनाकर साली से रेप

छोटी बहन को न्याय दिलाने केलिए आगे आई महिला

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Jan 14, 2016

गोरखपुर.
जीजा ने तो रिश्तों को तारतार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन भला हो उस बहन का जिसने अपनी सुहाग का पक्ष लेने की बजाय छोटी बहन को इंसाफ दिलाने की ठानी। किशोरी को बंधक बनाकर रेप करने के मामले में पति और देवर के खिलाफ एक बहादुर महिला ने न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। महिला ने खुद मिलकर एसपीआरए से शिकायत की है। महिला के अनुसार उसकी शादी बांसगांव क्षेत्र में हुई है। करीब तीन माह पूर्व उसके मायके उसका देवर गया औरउसकी छोटी बहन को यह कहकर अपने साथ ले आया कि उसकी दीदी ने बुलाया है। बताया कि घर न ले जाकर उसने किशोरी को रुस्तमपुर में स्थित किराए के कमरे पर लेकर गया और जबर्दस्ती की। तीन दिनों तक दुष्कर्म करने के बाद उसने उसे दिल्ली में रह रहे अपने बड़े भाई के पास किशोरी को पहुंचा दिया। आरोप है कि जीजा ने भी तीन महीने तक किशोरी को पास रखा और उसके साथ जबर्दस्ती की।


सात जनवरी को जब आरोपी किशोरी को लेकर गांव पहुंचा और किशोरी ने अपनी आपबीती बहन को बताई तो उसने छोटी बहन को न्याय दिलाने की ठानी। महिला ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी लेकिन केस दर्ज

नहीं होने पर एसपी दफ्तर पहुंच कर अपनी पीड़ा बताई।

ये भी पढ़ें

image