24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं रुक रहा है पशु तस्करों का आतंक, पथराव में दरोगा और सिपाही घायल…गलियों में खोजती रही पुलिस

गोरखपुर में बुधवार की देर रात पशु तस्करों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। तस्करों ने पथराव कर पुलिस की जीप में टक्कर मार दिया। पशु तस्करों के हमले में एक दरोगा और सिपाही घायल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 19 Jun 2025, 3:50 PM IST

Up news, gorakhpur police, crime news

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखपुर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस पर पथराव, भाग निकलने में कामयाब हुए पशु तस्कर

गोरखपुर में पशु तस्करों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार की रात एक बार फिर इन तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया। बता दें कि गुलरिहा इलाके के संगम चौराहा के पास पशु तस्करों ने पुलिस से घिरने पर पथराव कर दिया। इसमें एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए। दोनों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसके बाद वहीं पशु तस्कर मौके से भाग हो गए।

यह भी पढ़ें: थाने के बाहर युवक की हत्या, सीने में मारी 4 गोलियां, परिजनों का हंगामा

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस और पशु तस्करों के बीच भिड़ंत, दरोगा और सिपाही घायल

जानकारी के मुताबिक शाहपुर पुलिस बुधवार की रात एक बजे के करीब रात्रि गश्त के दौरान पशु तस्करों का पीछा कर रही थी। उसी समय गुलरिहा थाने के दरोगा अजीत कुमार और दीवान मोहसिन संगम चौराहे के पास गश्त पर थे। सामने पुलिस को देखकर पशु तस्करों ने गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया।साथ ही गाड़ी में ठोकर मारकर भाग गए। पत्थर लगने से दरोगा के सिर में चोट आई है। दोनों का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।

गोरखपुर पुलिस कुख्यात गौ तस्करों पर लगा चुकी है गैंगस्टर

बता दें कि अभी गोरखपुर पुलिस ने गो-तस्करी में लिप्त एक सक्रिय गिरोह के सात सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह के सरगना अनूप यादव सहित सभी आरोपियों पर थाना कैण्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई SSP गोरखपुर राजकरन नैय्यर के निर्देश पर डीएम के अनुमोदन के बाद हुई है।पुलिस के मुताबिक, गैंग लीडर अनूप यादव अपने छह साथियों सतीश यादव, शोलू यादव उर्फ सोनू यादव उर्फ विरेंद्र यादव, विजय निषाद, परवेज आलम, खुर्शीद अंसारी और अमन कुमार शुक्ला के साथ मिलकर काफी दिनों से गौतस्करी में लिप्त थे।