गोरखपुर

टिकटाॅक का वीडियो बनाने को दो दोस्तों ने लगा दी नदी में छलांग, फिर जो हुआ उससे मच गया कोहराम

सोशल मीडिया का चैलेंज भारी पड़ गया दो दोस्तों पर

less than 1 minute read

टिकटाॅक मोबाइल एप के लिए वीडियो बनाने का जुनून दो दोस्तों पर भारी पड़ा। वीडियो बनाने के चक्कर में दोनों दोस्त नदी में छलांग लगा दिए। वीडियो तो पता नहीं बन सका या नहीं एक दोस्त की जान चली गई और दूसरा किसी तरह मरते-मरते बचा। मामला देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र से जुड़ा है।
देवरिया के औरंगाबाद गांव के रहने वाले दो दोस्तों को मोबाइल एप टिकटाॅप वीडियो डालने का बेहद शौक था। दोनों ने नदी में छलांग लगाते हुए वीडियो शूट करने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों दोस्त दानिश व आशिक सलेमपुर क्षेत्र में बहने वाली छोटी गंडक नदी के नदावर घाट पर पहुंचे। वीडियो शूट करते हुए दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। शूट करने के चक्कर में नदी की धार में दोनों बहने लगे। पहले तो दानिश ने आशिक को बचाने की कोशिश की लेकिन जब खुद भी डूबने लगा तो उसे छोड़ दिया। देखते ही देखते आशिक नदी की धारा में विलीन हो गया। दोस्त को डूबते देख वह चिल्लाने लगा। उधर, किसी तरह दानिश बाहर निकल सका। लेकिन जबतक लोग वहां पहुंचते तबतक दूसरा नदी की धारा में खो चुका था।
देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। दोनों के घर के लोग भी पहुंच गए। आशिक के डूबने की सूचना से घर में कोहराम मच गया।
उधर, कई घंटों की मशक्कत के बाद आशिक के शव को बरामद किया जा सका।

Published on:
04 Jul 2019 01:00 am
Also Read
View All
लिव इन पार्टनर ने ही पत्नी संग मिलकर किया था मुंबई के प्रिया की नृशंस हत्या… गला दबाया, सिर कुचला…लाश को भी किया नग्न

एम्स गोरखपुर के मेस के खाने में निकले कीड़े…मेडिकल छात्रों ने किया हंगामा, बोले…कागज मे होती है जांच

प्रेमिका के मुहल्ले में युवक ने किया सुसाइड, वीडियो में बोला…तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान, अब नहीं करेगा कोई परेशान

मुंबई के प्रिया की थी बरामद लाश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…जानिए प्रेमी ने क्यों दी प्रिया को रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत

दो ट्रेलरों के बीच फंसा टेम्पो, परखच्चे उड़े…दो की मौत, रेस्क्यू के दौरान क्रेन भी पलटा…घंटों मची रही अफरा तफरी

अगली खबर