25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा…राप्ती नदी में डूबे तीन युवक, एक का शव बरामद…परिजनों में मचा कोहराम

मंगलवार को राप्ती नदी में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन युवक डूब गए। इसमें से एक का शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 16 Jul 2025, 2:31 PM IST

Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में अलग अलग घटनाओं में दो युवक डूबे

मंगलवार की शाम गीडा थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। जब तीनों युवक देर रात तक घर नहीं पहुंचे तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की है, जब कुछ नहीं मालूम चला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह बरहुआ के पास डूबे संतकबीरनगर के शैलेंद्र का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया। शैलेंद्र ननिहाल आया हुआ था। वहीं शिवा पाण्डेय और अभिषेक की तलाश चल रही है।

नदी में डूबे लड़के की नहीं हुई बरामदगी

जानकारी के मुताबिक राजघाट थाना के हनुमान गढ़ी निवासी छोटू अपने मामा के लड़के के साथ चिलुआताल थाना के भंडारो निवासी शिवा के साथ किसी काम से कालेसर घाट गया था। दोनों नदी में नहाने के लिए उतरे तभी शिवा डूबने लगा। जिसे देख छोटू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग नदी में तलाश किए लेकिन लेकिन उसका पता नहीं चला।सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ उसकी तलाश कर रही है।

ननिहाल आया युवक और उसका दोस्त डूबे

वहीं भिलौरा ननिहाल आया संतकबीरनगर का शैलेंद्र अपने साथी अभिषेक के साथ बरहुआ के पास नहाने के लिए नदी में उतरा और दोनों डूब गए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर ननिहाल के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो पता चला कि नहाते समय वह डूब गया।गीडा पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार की सुबह सात बजे उसका शव बरामद कर लिया है। थानेदार गीडा अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हो गया है। अन्य दो की तलाश चल रही है। परिजनों के यहां कोहराम मचा है।इस मामले में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम राप्ती नदी में नहाने के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर तीन युवक डूब गए।