भारतीय जनता पार्टी पहले ही तय कर चुकी है कि वह अपने बुजुर्ग नेताओं को युवा नेताओं के मार्गदर्शन में लगाएगी। चर्चा है कि पार्टी की इस नीति का ख्याल इस बार टिकट वितरण में भी रखेगी। ऐसे में वह अपने उम्रदराज नेताओं को आराम दे सकती है। भाजपा की इस नीति के तहत करीब आधा दर्जन निवर्तमान विधायक इस जद में आ रहे हैं। गोरखपुर मंडल के भी दो विधायकों के बारे में चर्चा है कि इस बार उम्र अधिक होने की वजह से टिकट काटा जा सकता है।