
Weather Update: छह साल में पहली बार गर्मियों में मिली शुद्ध हवा
27 जून तक दिल्ली में मानसून पहुंचने की संभावना
27 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यूपी में मानसून की एंट्री होगी। मौसम विभाग ने अभी यूपी में मानसून के आने तारीख नहीं बताई। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि जून के दूसरे पखवाड़े में मानसून के पूर्वानुमान बताएंगे।
लखनऊ और आसपास के जिलों में 27 जून के बाद मानसून के आने का अनुमाान है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को गर्मी पड़ सकती है। दिन में लू चलने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
तराई वाले क्षेत्रों से पूर्वी हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लखनऊ और आसपास के जिलों में दिन के तापमान में मामूली कमी हो सकती है, लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा। बीच-बीच में बदल के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
प्री-मानसून एक्टीविटी दिलाएंगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने गुरुवार एक मानसून का चार्ट जारी किया है। इसमें केरल में मानसून पहुंचने की जानकारी दी गई है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मानसून के दाखिल होने की संभावित तारीख 20 जून है। मानसून की गति पर बराबर निगरानी की जा रही है। दो-तीन दिन में तस्वीर कुछ साफ होगी।
Published on:
10 Jun 2023 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
