21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी के गढ़ में धर्मसभा के लिए बनी रणनीति, विहिप ने भरी हुंकार

Ayodhya Ram Mandir

less than 1 minute read
Google source verification
ram mandir

राम मंदिर के लिए नौ दिसंबर को दिल्‍ली में संघ और वीएचपी की मेगा रैली, आठ लाख लोग करेंगे शिरकत

अयोध्या में 25 नवम्बर को होने वाली धर्मसभा के लिए गोरखपुर में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विहिप ने बैैठक कर कहा कि हिंदू समाज का धैर्य अब खत्म हो रहा है। अब हिंदू समाज मंदिर के लिए चुप नहीं बैठेगा। राम जन्मभूमि के लिए बलिदान हुए चार लाख से ज्यादा बलिदानियों को हम न्याय दिलाकर रहेंगे।
बैठक में तय हुआ कि अयोध्या में राममंदिर के लिए आहूत धर्मसभा में अधिक से अधिक लोग जा सके इसके लिए 20 नवम्बर से जनजागरण किया जाएगा। पहले दिन बाइक रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को अयोध्या पहुंचने के लिए आमंत्रण दिया जाएगा। 23 नवम्बर की शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
बैठक में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप पांडे ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं के आस्था का मामला है। रामलला को अपना भव्य मंदिर मिले इस संकल्प को लेकर अयोध्या अवश्य पहुंचे।
बजरंग दल के सह प्रान्त संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर निर्माण में देरी पर हिंदू जनमानस अब चुप नहीं रहेगा।
संचालन विहिप महानगर मंत्री मुकुन्द शुक्ल ने किया।
इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ.प्रवीण त्रिपाठी, विभाग सुरक्षा प्रमुख मनोज गौड, महानगर उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, महानगर संयोजक देवीलाल गुप्ता, महानगर संयोजिका माया गुप्ता, राजेश गुप्ता, पंकज मिश्रा, रूप रानी, स्वीटी गुप्ता, विनीता पांडे, रंजीत कसौधन, संतोष गौड, गुलशेर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।