गोरखपुर

Gorakhpur News : रात में अश्लील गाना बजाने से रोका तो सुबह एक के बाद एक किया कई राउंड फायर, गांव में फैली दहशत

Gorakhpur News: बड़हलगंज के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह अश्लील गाना बजाने के विवाद को लेकर गोली चल गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और तीन लोग घायल हो गये।

2 min read
Jul 26, 2023

Gorakhpur News: बड़हलगंज के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह अश्लील गाना बजाने के विवाद को लेकर गोली चल गई। जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु और तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज में चल रहा है। घटना के बाद गांव के लोगाें ने आरोपितों को दौड़ाया तो वह बोलेरो व बाइक छोड़कर फरार हो गए,जिसे ग्रामीणों ने तोड़ दिया।आरोपितों की गिरफ्तारी के गांव के लोगों ने सेमरा-साउखोर मार्ग जाम कर दिया। SSP ने कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खत्म कराया।
रात में गाना बजाने से रोका, सुबह दरवाजे पर तड़तड़ा दी गोलियां
दवनाडीह निवासी सुनील यादव मंगलवार की रात में टैक्ट्रर ट्राली से मिट्टी गिरा रहा था। सड़क किनारे स्थित गांव के राजकिशोर के घर के पास वह ट्रैक्टर से अश्लील गाना बजा रहा था। रात में अश्लील गाना बजाने को लेकर राजकिशोर ने मना किया तो आरोपित विवाद पर उतारू हो गया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। आरोप है कि बुधवार की सुबह सुनील अपने छह सहयोगियों के साथ बोलेरो से राजकिशोर के घर आया और वे लोग दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी जिसमें राजकिशोर अरविंद, सूर्यप्रकाश और सुभास घायल हो गये।

अस्पताल ले जाते समय एक की मौत
अस्पताल ले जाते समय राजकिशोर की मृत्यु हो गई।गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने बोलेरो व बाइक से आए हमलावरों को घेर लिया।बचने के लिए वह गाड़ी छोड़कर भागे तो गांव के लोगों ने पथराव कर तोड़ दिया।आरोपितों की तलाश में बड़हलगंज,गोला,गगहा थाना पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम छापेमारी कर रही है।पूछताछ के लिए स्वजन व करीबियों को हिरासत में लिया गया है।
SSP ने दिया बयान
एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा की कहासुनी होने पर दवनाडीह के रहने वाले युवकों ने गोली चला दी जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई।घायल हुए तीन लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है।आरोपितों की तलाश चल रही है।जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
26 Jul 2023 02:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर