12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुल्लू की तस्वीरें हुई वायरल,जानिए कौन हैं वो

(Chief Minister and Gullu) सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी की तरह छाया हुआ है।

2 min read
Google source verification
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और  गुल्लू की तस्वीरें हुई वायरल,जानिए कौन हैं वो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुल्लू की तस्वीरें हुई वायरल,जानिए कौन हैं वो

गोरखपुर ,(Chief Minister and Gullu) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पालतू कुत्ता 'गुल्लू' सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। इसी कड़ी में सावन के पहले दिन रविवार की सुबह उनका पालतू कुत्ता 'गुल्लू' उनको देखकर दौड़ा चला आया।(Chief Minister and Gullu) मंदिर के परिसर में भ्रमण के दौरान उन्होंने गुल्लू (पालतू कुत्ता) को पेडगरी बिस्किट खिलाते हुए उसे दुलारा-पुचकारा। योगी आदित्यनाथ के इस पालतू कुत्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। (Chief Minister and Gullu) योगी आदित्यनाथ के ब्लैक लैब्राडोर कुत्ता 'गुल्लू' सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी की तरह छाया हुआ है।

(Chief Minister and Gullu) मंदिर से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जब कभी भी सीएम योगीआदित्यनाथ गोरखपुर आते हैं तो वैसे ही उनका ये पालतू कुत्ता दौड़ कर उनके पास आकर उनसे लिपट जाता है। (Chief Minister and Gullu)इसके पहले सीएम योगी के पास राजा बाबू नाम का एक पालतू कुत्ता था जिसकी असमय मौत हो जाने के कारण वे बेहद दुखी हो गए थे।

(Chief Minister and Gullu) बताया जाता है कि ये ब्लैक लैब्राडोर कुत्ता उन्हें दिल्ली में एक मंदिर में एक श्रद्धालु ने तोहफे में दिया था. सीएम योगी आज सुबह सबसे पहले गुरु गोरखनाथ एवं अखण्ड ज्योति का पूजन कर दर्शन किया. उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में सुबह रुद्राभिषेक किया। (Chief Minister and Gullu)इस दौरान उन्होंने देवाधिदेव भगवान शिव से कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे संपूर्ण विश्व के कल्याण, उद्धार, समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। (Chief Minister and Gullu) इस दौरान सीएम ने सैकड़ों लोगों की समस्या सुनी। लोगों को भरोसा दिया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। (Chief Minister and Gullu) मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि हर मामले का निपटारा सही तरीके से होना चाहिए।