4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Update: जून के पहले हफ्ते में मौसम का कहर, इन जगहों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में जून के पहले हफ्ते में तेज आंधी और बारिश के साथ रओलाबृष्टि की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Weather Update

UP Weather Update

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली थी। जिसके बाद से प्रदेश के तापमान में 4-7 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने एक अपड़ेट जारी किया है। जिसमें यूपी में आंधी -तूफान के साथ मानसून आने की जानकारी दी है। वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार को 35 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया है।

20 जून तक आ सकता है मानसून
IMD अनुसार, आज राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ मामूली बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश का मौसम जून के पहले सप्ताह तक बदलता रहेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो, इस बार मानसून देश के कई प्रदेशों में जल्द ही अपनी दस्तक दे सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो 20 जून के आसपास इसकी इंट्री हो सकती है।

इन जगहों में 1 जून तक बारिश के आसार
आपको बता दें कि जून के पहले सप्ताह में वाराणसी का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, सुल्तानपुर,गोंड़ा, बहराइच, आजमगढ़ मऊ और इन जिलों से सटे इलाकों में 1 जून तक बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Story Loader