23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी बोला-रेप करने दो वरना पी लूंगा जहर…

गोरखपुर में एक युवक ने महिला से रेप किया। आरोपी ने रेप करने के लिए जहर खाकर जान देने की धमकी दी। युवक गन्ने के खेत में ले जाकर रेप किया।

2 min read
Google source verification
gorakhpur.jpg

gorakhpur

गोरखपुर के चौराचौरी इलाके में एक महिला शाम को खेत में जा रही थी। उसी समय एक युवक खेत के पास आया। हाथ में जहर की बोतल लेकर महिला से रेप की धमकी देने लगा। युवक ने कहा कि अगर तुमने मुझे रेप नहीं करने दिया तो मैं इस शीशी का जहर पीकर जान दे दूंगा।

विरोध के बाद भी महिला को अकेला पाकर रेप किया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। म‌हिला ने बताया कि वह अपने गांव में परिवार के साथ रहती है। शाम को वह किसी काम से खेत की तरफ जा रही थी। शाम का समय था। सुनसान रास्ते पर एक युवक खड़ा था। आरोपी युवक महिला को अक्सर परेशान करता था। पीड़िता जब महिला के पास आई तो उसे पहचान गई। वह महिला से अक्सर छेड़खानी करता था।

यह भी पढ़ें: UP Bulldozer: यूपी में बुलडोजर पर ब्रेक: नजूल भूमि से बेदखली के आदेश पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक के हाथ में शीशी थी। उसने बोला की शीशी में जहर है। युवक ने रेप नहीं करने पर जहर पीकर जान देने की धमकी दी। महिला ने विरोध जताया तो युवक उसे जबरिया गन्ने के खेत में खींच ले गया। महिला के साथ रेप किया। महिला घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकार दी। महिला के परिवारवाले जब आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो वह आगबबूला हो गया। उसने अपने लोगों के साथ मिलकर महिला के घरवालों की जमकर लात–घूंसों की पिटाई की।

महिला के बेटे को गाड़ी से दबाकर जान से मार डालने की भी कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विनोद यादव के खिलाफ रेप और मारपीट तथा अविनाश चंचल यादव व रूबी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसपी नार्थ बजितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही मामले की जानकारी मिली पुलिस हरकत में आ गई। मामले में चार लोग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग