28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित कई हिरासत में, थाने पर जुटे कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर पुलिस ने भगाया

हियुवा व हियुवा भारत के बीच सोशल मीडिया पर विवाद के बाद मामला थाने में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 31 Jul 2018, 7:34 PM IST

UP Police

UP हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित कई हिरासत में, थाने पर जुटे कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर पुलिस ने भगाया

कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास रहे सुनील सिंह के नेतृत्व वाली हिंदू युवा वाहिनी भारत और सीएम योगी की हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सड़कों तक पहुंच चुका है। मंगलवार को गोरखपुर में दोनों पक्ष भिड़ गए। मामला राजघाट थाने तक पहुंचा। सत्ताधारी हियुवा की शिकायत पर हिंदू युवा वाहिनी भारत के नेता चंदन विश्वकर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राजघाट पुलिस द्वारा हियुवा भारत के नेता को हिरासत लेने की खबर पाकर संगठन के अध्यक्ष सुनील सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद हियुवा भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों नेता पुलिस हिरासत में थे।

बताया जा रहा है कि हियुवा और हियुवा भारत संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच असली-नकली को लेकर विवाद आए दिन होता रहता है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर दोनों संगठनों के लोग आपस में भिडे़ हुए थे। हिंदू युवा वाहिनी जिसके संरक्षक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, के कार्यकर्ताओं ने राजघाट थाने में हियुवा भारत के खिलाफ कुछ शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को हियुवा भारत के चंदन विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया। इस सूचना के बाद दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ हियुवा के राश्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह थाने पर पहुंच गए। थाने पहुंचते ही बवाल की नौबत आ गई। कार्यकर्ताओं के हुजुम को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स बुला ली गई। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के बाद कार्यकर्ताओं के पीछे हटते ही पुलिस ने सुनील सिंह सहित कई अन्य को भी हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक दोनों नेता पुलिस हिरासत में थे।