1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौफनाकः युवक का सिर कूंच-कूंचकर मार डाला, घरवालों को ससुरालियों पर संदेह

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र की घटना, शहर क्षेत्र का रहने वाला था युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 3 May 2018, 8:08 AM IST

murder

murder

गोरखपुर। जिले में हत्या की वारदातों में इजाफा हो गया है। चिलुआताल थानाक्षेत्र में एक युवक का सिर कूच कर मारने के बाद प्लास्टिक में लपेट कर शव को फेंक दिया गया। शेरपुर गांव के पास फेंकी गई लाश को सुबह जब गांववालों ने देखा तो हल्ला मचाया। शव के पास ही युवक की बाइक भी पड़ी मिली। बाइक के कागजात से पुलिस ने शव की शिनाख्त की। युवक की शिनाख्त राजघाट थाने के रायगंज के रहने वाले इमरान के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
बुधवार की सुबह शेरपुर गांव के कुछ लोग मोहरीपुर-सिंहोरवा रोड पर टहल रहे थे। टहलते वक्त सड़क किनारे प्लास्टिक से लिपटी खून से लथपथ लाश मिली। सुबह सवेरे लाश की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैैल गई। तत्काल लोगों ने सूचना चिलुआताल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। प्लास्टिक में लिपटी लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर शिनाख्त करानी शुरू कर दी। शव के सिर कोे बुरी तरह से कूंच दिया गया था। उसकी पैंट की जेब में पांच हजार से अधिक रुपये थे। मोबाइल था। शव के पास ही एक बाइक थी। पुलिस ने बाइक की डिग्गी खोली तो उसमें रखे कागजातों में गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पेपर भी था जो कि किसी शीबा खां के नाम से था। पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि शीबा खां युवक की पत्नी है। युवक का नाम इमरान है। वह रायगंज का रहने वाला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इमरान पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सभी भाई अपना-अपना कामकाज करते थे। सबकी आर्थिक स्थिति ठीक थी। बताया जा रहा कि मृतक युवक का अपनी पत्नी शीबा से अनबन चल रहा था। इस बाबत कई बार पंचायत हो चुकी थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था। इमरान अपनी पत्नी शीबा को घर ले जाने को राजी नहीं था। परिवारीजन ने इमरान के ससुरालियों पर इस वारदात के पीछे होने का संदेह जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश