13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग गया बदमाश, देखते रह गए पुलिसकर्मी, उसके बाद जो हुआ

Highlights - लूट की घटना में फरार चल रहा था 25 हजार का इनामी बदमाश . लूट का सामान बरामद कराने ले जा रही थी पुलिस. उसी दौरान पुलिस की पिस्टल लूटकर भाग खड़ा हुआ था बदमाश  

less than 1 minute read
Google source verification
criminal.jpg

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली एरिया में लूट की एक घटना में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह इनामी बदमाश पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। उसी दौरान पुलिस ने बदमाश को धर-दबोचा।

जानकारी के अनुसार, 25 हज़ार के इनामी बदमाश दीपक को पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। यह काफी समय से लूट के मामले में फरार चल रहा था। सूरजपुर चौकी पुलिस लूट के मामले में सामान की बरामदगी कराने के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान आरोपी ने दरोगा की पिस्टल छीनकर मौके से भागने का प्रयास किया।

उसी दौरान उसने चौकी इंचार्ज से रिवाल्वर छिन कर भगाने का मैसेज वायरलैस से फ्लैस किया गया। मैसेज प्लैस होते ही सूरजपुर कोतवाली समेत अन्य थानों की पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। वहीं, सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी भी कार्रवाई की और उसके पैर में गोली मार दी। जिससे वह लहुलूहान हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल मेंं भर्त कराया गया है।

वहीं, उसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और नगदी बरामद की है। अपने आप को घिरा देख दीपक ने पुलिस टीम फायरिंग कर दी। पुलिस जवाबी कार्रवाही में पैर में गोली वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।