4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Greater Noida : 65 वर्षीय दादा ने 3 साल के पोते को जहर देकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान

ग्रेटर नोएडा कोतवाली दनकौर क्षेत्र स्थित रीलखा गांव में पारिवारिक विवाद में एक दादा ने अपने पोते को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर मार दिया है। इसके बाद उसने खुद भी जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीकर अपनी जान दे दी है। पुलिस के अनुसार दादा पोती को भी मारना चाहता था, लेकिन उसने कोल्ड ड्रिंक नहीं पी।

2 min read
Google source verification
65-year-old-grandfather-poisoned-3-year-old-grandson-then-committed-suicide-in-greater-noida.jpg

ग्रेटर नोएडा कोतवाली दनकौर क्षेत्र स्थित रीलखा गांव में बीमारी और पारिवारिक विवाद के चलते एक दादा ने अपने पोते को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी जहरीली कोल्ड ड्रिंक पी ली। जैसे ही दोनों की हालत खराब हुई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद दोनों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मूलरूप से अलीगढ़ के जिले के रहने वाले 65 वर्षीय निहाल पिछले कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव स्थित एक फॉर्म हाउस पर नौकरी करते थे। उनके साथ उनका तीन साल का पोता भी रहता था। साथ ही एक पोती भी रहती है। निहाल के बेटे ने बताया कि पिता बीमारी से परेशान थे। मंगलवार शाम को सूचना मिली कि उन्होंने पोते को जहरीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर खुद भी उसका सेवन कर लिया है। जिससे उनकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों के अनुसार, दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था, जिसके कारण उनकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें - पत्नी को मकान मालिक के साथ इस हाल में देख पति ने उड़ा दी गर्दन, सरेंडर कर बोला- साहब... बहुत समझाया था

कई वर्षों से लापता था बेटा

एडीसीपी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मृतक निहाल का परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। उनके पोते लव के पिता कई वर्षों से लापता हो गए थे और मां भी अपने बच्चों को छोड़कर अन्य जगह चली गई थी। इसके बाद निहाल अपने पोते और पोती के साथ कृषि फार्म हाउस पर रहकर नौकरी कर रह रहे थे। परिवार के लोग पोते-पोती को उनके साथ रखने का विरोध करते थे। जिसकी वजह से उनके परिवार में अन्य लोगों से विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें - वाहन चालक सावधान... ये ट्रैफिक रूल तोड़ा तो तत्काल कटेगा मोटा चालान, वाहन भी किए जा रहे सीज

पोती को भी मारना चाहता था दादा

एडीसीपी ने बताया कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते निहाल ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पोते को पिला दिया और वह उसे पोती को भी पिला रहे थे, लेकिन उसने पीने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने वह कोल्ड ड्रिंक खुद भी पी ली और दोनों की मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग