7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव में लगी भीषण आग, तेल के रिसाव होने से धधकने लगीं नालियां

Fire In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के बुधवार को तेल गोदाम में भीषण आग लग गई । स्थानीय के अनुसार तेल का रिसाव नालियों में होने के कारण आग गांव के अंदर तक पहुंच गई।

less than 1 minute read
Google source verification
A massive fire broke out in Saini village of Greater Noida drains started blazing due to oil leakage

Fire In Greater Noida

Fire In Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बुधवार को सैनी गांव के एक तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते- देखते ही आग बिकराल रुप धारण कर लिया और धू- धूकर जलने लगी। इससे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेल का रिसाव नालियों में हो रहा था, जिससे आग गांव के अंदर तक फैल गई। इस आग के लपेटे में गाय का बछड़ा आ गया, जिसकी जलकर मौत हो गई। हालांकि, गांव की नालियों से होते हुए ये आग घरों तक नहीं पहुंची। लेकिन कई घरों की दीवार काली हो गई है।

इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गांव की गलियों की नालियों में आग लग गई। ये आग सैनी गांव की गलियों में फैलती जा रही थी। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आगू पर बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना के बारे में सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के डी में सुबह आठ बजकर 21 मिनट पर आग लगने की खबर मिली की आग लग गई है। इसके बाद मौके पर गाड़िया रवाना हुई। जो रिसाव हो था उसके चलते नालियों में आग लग गई। डीजल वितरण करने वाली छोटी गाड़ी में आग लगी, उसके चलते ही आगे फैलती गई। वहीं, बगल में एक बछड़ा बंधा हुआ था उस की मौत हो गई है। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग