ग्रेटर नोएडा के डिपो स्टेशन से शुरू हुई एक्वा मेट्रो 23 किलो मीटर की दूरी तय कर नोएडा के सेक्टर-83 तक पहुंची। इसके साथ ही एक्वा लाइन मेट्रो रेल के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई। इस दौरान मेट्रो रेल की गति, स्टेशन पर पहुंचने का समय, ट्रैक की स्थिति और कई तकनीकी पहलुओं की जांच की गई। ट्रायल के दौरान मेट्रो सेक्टर-149, 153, 147, 144, 143, 142, 137, 85 का सफर तय करते हुए सेक्टर-83 तक पहुंची। उम्मीद है कि अगस्त के महीने में मेट्रो रेल नोएडा के सेक्टर-71 तक आ जाएगी।