16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के लिए जिन्होंने जमीनें दी, वही 170 किसान बने पहली उड़ान के मुसाफिर

Jewar Airport News: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली विशेष उड़ान में जमीन देने वाले किसानों ने सफर किया। लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका सम्मान किया और कहा कि यह एयरपोर्ट क्षेत्र की तकदीर बदल देगा। उन्होंने किसानों के सहयोग को परियोजना की सफलता का सबसे बड़ा आधार बताया।

2 min read
Google source verification
Jewar Airport news

Jewar Airport: 170 किसानों ने की सवारी(फोटो-X/ANI)

Jewar Airport Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने सोमवार को एक नया इतिहास रच दिया। एयरपोर्ट से पहली विशेष उड़ान का संचालन किया गया, लेकिन यह सिर्फ एक सामान्य उड़ान नहीं थी। इस विमान में वे किसान सवार थे, जिन्होंने कभी अपनी जमीन देकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का रास्ता आसान बनाया था। जेवर से लखनऊ पहुंचने पर इन किसानों का मुख्यमंत्री आवास में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से मुलाकात की और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज जेवर केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि विकास का बड़ा केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब जेवर ऐसा स्थान बन गया है, जहां ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइन का भी धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?


किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उन शुरुआती दिनों को याद किया, जब जेवर एयरपोर्ट परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होनी थी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद भी शुरुआती स्तर पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। ऐसे में उन्होंने किसानों के साथ बैठक की और उन्हें समझाया कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उस समय कई किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे। स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे भविष्य की संभावनाओं को देखें। मुख्यमंत्री के अनुसार, उन्होंने किसानों से कहा था कि यह एयरपोर्ट केवल एक निर्माण परियोजना नहीं है, बल्कि उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का नया द्वार बनेगा।

सीएम ने किसानों का किया धन्यवाद


मुख्यमंत्री ने कहा कि समय हर व्यक्ति के जीवन में अवसर लेकर आता है। कुछ लोग उन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ जाते हैं, जबकि कुछ उन्हें गंवा देते हैं। उन्होंने किसानों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास पर भरोसा दिखाया और उसी का परिणाम आज पूरे देश के सामने है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि किसानों के सहयोग और प्रशासनिक प्रयासों की बदौलत 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ी। एयरपोर्ट का निर्माण चार चरणों में होना है और पहला चरण पूरा हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग