15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा में सोने के कड़े के लालच में दोस्त का मर्डर, पेट्रोल डालकर शव को जलाया

Greater Noida murder: ग्रेटर नोएडा में सोने के कड़े हड़पने के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त हुजैफ की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महज तीन दिनों में मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
Greater Noida murder

photo patrika

Greater Noida murder: दोस्ती को शर्मसार करने वाली एक वारदात में पुलिस ने तीन दिन के भीतर हुजैफ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। कासना कोतवाली क्षेत्र में चीरसी नहर के पास मिले एक अमजान जले हुए शव की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक के ही दोस्त शहजाद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सोने के कड़े लूटने की नीयत से डंडे से पीट-पीटकर हुजैफ की हत्या की और फिर अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर शव को आग लगा दी ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कड़े, खून से सना डंडा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।

12 जून को मिला था शव

जानकारी के मुताबिक, 12 जून को ग्रेटर नोएडा के गांव चीरसी की एक नहर के पास से एक अनजान युवक का शव पुलिस ने बरामत किया था। शव आंशिक रूप से जला हुआ था। जिसके कारण शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मृतक की पहचान दनकौर थाना के एक इलाके दौला राजपुर का रहने वाला 23 साल का हुजैफ पुत्र मुज्जमिल है। इस खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों ने तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया था। जांच में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की देखे, इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए और मृतक के संपर्कों की पड़ताल की। जहां से पुलिस को जरूरी सुराग हाथ लगे, इसी के आधार पर सोमवार को शहजाद उर्फ बिट्टू निवासी दौला राजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों को थी नशे की लत

हत्या के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने अपने सारे गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबित, मृतक हुजैफ और आरोपी शहजाद आपस में अच्छे दोस्त थे और दोनों ही दोस्तों को ही नशा करने की लत थी। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, हुजैफ नया मोबाइल फोन खरीदना चाहता था और एयर कंडीशनर का काम शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत थी। जब घर वालों ने उसको पैसे देने से मना कर दिया तो उसने अपनी मां के चार सोने के कड़े चुरा लिए इसके बाद कड़े बेचने की बात उसने अपने दोस्तों और शहजाद को भी बता बताई थी।

शव को पेट्रोल डालकर जला दिया

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपी ने हत्या के बाद कोई शव को पहचान नहीं सके इसके भी इंतजाम किए थे। पहचान को छुपाने के लिए आरोपी ने अपनी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर डाला था। आरोपी हत्या के बाद घटना से चला गया था लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाए इस कारण वह घटना स्थल पर दोबारा लौटा और शरीर पर पेट्रोल डाला था। साथ ही आग लगाई थी।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग