1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय तृतीया पर हैं बंपर शादियां और एटीएम खाली, जानिए कैसे दूल्हों ने किया पैसो का इंतजाम

अक्षय तृतीया पर लोगों को खरीददारी के लिए नहीं मिल रहा कैश, दूल्हें भी है परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 18 Apr 2018, 1:11 PM IST

atm

ग्रेटर नोएडा. नोटबंदी जैसे आसार एक बार फिर से शहर में बन गए है। यहां एटीएम खाली हो गए है। शहर के एटीएम में कैश नहीं है। लोगों की माने तो बैंक में भी कैश नहीं है। उन्हें शादी, भात, आदि कार्यक्रम के लिए बैंक से जरुरत के हिसाब से कैश नहीं मिल पा रहा है। अक्षय तृतीया पर खरीददारी करना भी शुभ मुहूर्त माना जाता है। अक्षय तृतीया के अवसर पर जगह-जगह शादियां होनी है। शादी के लिए कैश जुटाने के लिए लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कैश के लिए परेशान है। कैश की किल्लत की वजह से लोगों को उधार से काम चलाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बैंक के अधिकारी कैश की जगह उन्हें आॅनलाइन पेमेंट करने के आॅप्शन बता रहे है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस—वे पर विदेशी छात्र को आतंकवादी बताकर बदमाशों ने लूटा

18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खरीददारी करना शुभ मुहूर्त माना जाता है। सालों बाद सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते है। खरीददारी से लेकर शादी करना भी शुभ माना जाता है। दरअसल में अक्षय तृतीया को हिन्दू धर्म के लिए शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया पर उन कपल की भी शादी होती है, जिनके शादी के लिए सालभर संयोग नहीं बनता है। लोगों की माने तो बैंक से 50 हजार से ज्यादा कैश नहीं मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा के बृजपाल की शादी है। उन्हें कैश की किल्लत से दो चार होना पड़ा है। बृजपाल ने बताया कि शादी के लिए बैंक से कैश लेने के लिए गए थे। लेकिन बैंक ने 50 हजार से ज्यादा रुपये देने से इंकार कर दिए।पिछले कई दिनोंं से अन्य लोगों को भी इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा के रजनीश भाटी भात में 2 लाख रुपये देने थे। ये बैंक से कैश लेने के लिए गए। लेकिन उन्हें कैश देने से इंकार कर दिया गया। उन्हें कैश की कमी बताकर बैंककर्मियों ने आॅनलाइन पेमेंट करने की सलाह दी। वहीं अक्षय तृतीया पर लोगोें को खरीददरी करने के लिए भी कैश की किल्लत रही।

नोएडा के प्रदीप ने बताया कि कई एटीएम पर कैश के लिए गए थे। लेकिन कई एटीएम खराब मिले थे, नो कैश का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दिया। उधर बैंक के अधिकारियों ने कैश की किल्लत से इंकार किया है। बैंक के अधिकारियों की माने तो 5 लाख से अधिक की रकम लेने वालों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं शादी और अन्य कार्यक्रम वाले लोगों को एक-दूसरे कर्ज लेकर काम करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: बॉडर पर तैनात फौजी ने अधिकारियों को दी जान देने की चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश