1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यातायात पुलिस का ये निर्णय जोधपुर के भीतरी शहर में लाएगा शांति, व्यापारी जरूर पढ़े ये रिपोर्ट

- वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते यातायात पुलिस की नई पहल - पहले से चल रही वन-वे व्यवस्था रहेगी लागू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 18 Apr 2018, 12:59 PM IST

News in Hindi,jodhpur news,latest news of jodhpur,

जोधपुर .

शहर के भीतर जाने वाले मार्गों में यातायात के बढ़ते दबाव व आमजन को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने लोडिंग वाहनों के दोपहर बारह से शाम सात बजे तक प्रवेश पर रोक लगा दी है। बाजार में माल लेकर आने व जाने वाले लोडिंग वाहन इस अवधि के अलावा आ-जा सकेंगे। पहले से चल रही वन-वे व्यवस्था आगे भी लागू रहेगी।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) भुवनभूषण यादव ने बताया कि भीतरी शहर में 22 अप्रेल 2014 से लोडिंग वाहनों के आवागमन के लिए दोपहर दो से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। यातायात दबाव को देखते हुए इसमें संशोधन किया गया है। अब शहर के भीतर लोडिंग वाहन दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इन मार्गों पर वन-वे व्यवस्था

- बाटा तिराहे से त्रिपोलिया होते हुए कन्दोई बाजार की ओर तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। वाहन घास मण्डी तिराहा, लोहार चौक, कद्दूस की होटल होकर कन्दोई बाजार, सिटी पुलिस तिराहा जा सकेंगे व घास मंडी रोड, जवाहर खाना होते हुए घंटाघर जा सकेंगे।
- सिटी पुलिस तिराहा से कन्दोई बाजार, घंटाघर की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यहां से वाहन माणक चौक, घंटाघर पुलिस चौकी के पीछे से होकर पन्ना निवास होकर घंटाघर जा सकेंगे।

- घंटाघर से सिटी पुलिस तिराहे की ओर जाने वाले वाहन कन्दोई बाजार होकर निकलेंगे।

- आडा बाजार से सिटी पुलिस तिराहे की तरफ जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

- माणक चौक से सिटी पुलिस तिराहे की ओर जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। यहां से वाहन कन्दोई बाजार होकर सिटी पुलिस तिराहा व बाटा तिराहा की तरफ जा सकेंगे।
- कद्दूस की होटल से लोहार चौक, घास मण्डी तिराहा होकर बाटा तिराहा जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह वाहन कन्दोई बाजार व त्रिपोलिया होकर बाटा तिराहा जा सकेंगे।

- नई सड़क, जवाहर खाना मोड़ से बाटा तिराहा की ओर जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यहां से वाहन नई सड़क चौराहा, सोजती गेट होकर बाटा तिराहा जा सकेंगे।