21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Divya Darbar: ग्रेटर नोएडा के बाद United Kingdom में लगेगा दिव्य दरबार

Bageshwar Dham Baba Divya Darbar: बागेश्वर धाम वाले बाबा यानी कि धीरेंद्र शास्त्री का अगला दरबार यूनाइटेड किंगडम UK में लगेगा। इस दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री कुछ बड़ा करने वाले हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
babag.jpg

Divya Darbar in UK: बागेश्वर धाम वाले बाबा यूपी के ग्रेटर नोएडा में 12 जुलाई से 16 जुलाई तक दिव्य दरबार में भक्तों से मिल रहे थे। इस दरबार में दूरदराज के भक्त भी बाबा के दर्शन करने आए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान भक्तों ने बाबा के ऊपर विश्वास को बताया और कहा कि इसके पहले हम बालाजी भी गए थे पर मेरे कष्ट का निवारण नहीं हो रहा है। अब धीरेंद्र शास्त्री यानी कि बाबाजी ही एकमात्र सहारा है। दिव्य दरबार में शारीरिक अपंग भी आए थे, जिनको दिव्य दरबार के दौरान मार्गदर्शन दिया गया।


क्या होता है दिव्य दरबार?
धीरेंद्र शास्त्री जोकि बागेश्वर धाम बाबाजी के नाम से प्रसिद्ध है वह श्री राम भजन करते हैं। अपने अनुयायियों से मिलते हैं और साथ ही भक्तों के कष्ट का निवारण भी करते हैं। बाबा धीरेंद्र नाथ शास्त्री 12 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में दिव्य दरबार करने के बाद अब यानी कि अगला दिव्य दरबार यूनाइटेड किंगडम में करने वाले हैं।


बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार कहां है?
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम बाबा का अगला दिव्या दरबार ब्रिटेन में 22 और 23 जुलाई को सुबह 10:00 बजे लगाया जाएगा। जिसमें बाबा बागेश्वर धाम के भक्त अपने-अपने अर्जी लगाने के लिए मुक्त होंगे। भक्त वीरेंद्र शास्त्री से बात कर पाएंगे और अपने कष्टों का निवारण जान पाएंगे। धीरेंद्र नाथ शास्त्री इस दिव्य दरबार में कुछ बड़ा करने वाले हैं जिसमें वह आगामी चुनाव को लेकर अपनी स्थिति को साफ कर सकते हैं।