16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हुक्का पीने के बहाने बुलाया था बैंक कर्मी, घर में उसके साथ कर दिया बड़ा कांड

खबर की खास बातें:— 1. उर्मिला विहार में परिवार के साथ रहता है बैंक कर्मी2. हुक्का पीने के लिए बुलाया था पड़ोसी ने3. थार गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे आरोपी      

2 min read
Google source verification
hukka.jpg

ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवानी एरिया के उर्मिला विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी के विवाद में एक बैंककर्मी को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसे फोन कर हुक्का पीने के लिए बुलाया था। पुलिस ने मौके से पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, सैंथली गांव निवासी पवन तेवतिया जारचा रोड स्थित उर्मिला विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। ये दिल्ली स्थित आईसीआईसीआई बैंक में जॉब करते है। बताया गया है कि शनिवार को उनकी छुट्टी थी। जिसकी वजह से वे घर पर थे। उन्हें शनिवार को पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने फोन कर बुलाया। उन्हें फोन पर हुक्का पीने के लिए कहा था। वे हुक्का पीने के लिए उसके घर चले गए।

आरोप है कि मौके पर पहलेे से ही 5 युवक मौजूद थे। सभी के पास हथियार थे। आरोप है कि पहले तो उनहोंने पवन तेवतिया से उसके प्लॉट के कागजात मांगे। जिसको लेकर उनके बीच में कहासुनी हो गई। आरोेप हैै कि उसी दौरान आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपचार के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया। आरोप है कि जिस शख्स ने हुक्का पीने के लिए उन्हें अपने घर में बुलाया था, उसने मौके से खून के निशानों को पानी से मिटाने का प्रयास किया।

लोगों का आरोप है कि उर्मिला विहार कॉलोनी में काफी समय पहलेे हही प्लॉट खरीदे थे। भू-माफिया मकानों को कब्जा करने का प्रयास करते है। यहां तक की मकानों की दीवार को गिरा देते हैं। इसके अलावा जान से मारने की धमकी दी जाती हैैं। दादरी कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का कहना है कि पीड़ित खतर से बाहर है। प्रॉपर्टी के एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग