
Live Update शाहबेरीः आंखों से बह रहे आंसू और अस्पताल व मलबे में अपनों को ढूंढती आंखें, रुला देने वाला है मंजर
ग्रेटर नोएडा।दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा गांव शाहबेरी में जीवन ज्योति कॉलोनी में रात करीब साढ़े नौ बजे एक ही परिसर में स्थित दो इमारतें धराशाई हो गईं।इसमें छह मंजिली दोनों इमारतों में रह रहे 12 परिवारों के सदस्यों व चार मजदूरों समेत 50 से भी ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।वहीं लोगों की माने तो सीएम योगी ने शिकायत मिलने पर समय रहते कार्रवार्इ की होती।तो इन अवैध इमारतों में दबकर लोगों की मौत नहीं हुर्इ होती।
सीएम से इतने दिन पहले की गर्इ थी शिकायत
वहीं सूत्रों की माने तो फरवरी माह में आरटीआर्इ एक्टिविस्ट निर्मल कुमार ने सीएम योगी के मुख्यमंत्री पोर्टल जनसुनवाई पर एक शिकायत दी थी। यह शिकायत उन्होंने फरवरी माह में दो बार शाहबेरी में चल रहे इन अवैध बहुमंजिला इमारतों के विषय में दी थी। उन्होंने शिकायत संख्या 40014118003780 (जिला अधिकारी) 40014118003781 (अथॉरिटी) द्वारा सूचित किया।दोनों शिकायतों पर खानापूर्ति की गयी और आज परिणाम सामने हैं।यह शिकायतें शाहबेरी में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर की गर्इ थी।लेकिन इस पर प्राधिकरण से लेकर प्रशासन व किसी अन्य संबंधित अधिकारी की आेर से कोर्इ कार्रवार्इ नहीं की गर्इ।अगर समय रहते इस पर कार्रवार्इ की जाती।तो शायद आज इमारतों में दबकर अपनी जान गवाने वाले परिवारों की जान बचार्इ जा सकती थी।
प्रशासन गंभीर जांच करने में जुटे अधिकारी
अवैध भवन गिरने का इतना बड़ा हादसा होने के बाद प्रशासन गंभीर है।इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन कुमार विनीत को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई है।जिसमें अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत संबंधित घटना के संबंध में सभी पहलुओं पर जांच करते हुए 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।वहीं मौके पर एनडीआरएफ आैर आर्इटीबीपी के जवान लोगों को निकालने में जुटे है।अब तक कर्इ लोगों को निकाला जा चुका है।वहीं 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका जतार्इ जा रही है।
Published on:
18 Jul 2018, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.