
बीजेपी के इस दिग्गज नेता के बेटे पर रेप करने का आरोप
नोएडा. बीजेपी के नेता के बेटे पर एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि रेप के मामले में बीजेपी नेता के बेटे का साथ एक युवती और एक युवक ने दिया था। पीड़िता की तहरीर पर सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने युवती समेत तीनों के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने रेप के आरोपी की मदद करने वाले युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रेप के आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: इस वजह से मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक और फिर .....
जानकारी के अनुसार, उदयवीर सिंह तंवर नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ते है और सेक्टर-47 में रहता है। यह मूलरुप से हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। उदयवीर के पिता राव सुरेंद्र सिंह बीजेपी नेता है। राव सुरेंद्र सिंह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला के सामने हार गए थे। राव सुरेंद्र सिंह को हरियाणा के बीजेपी के दिग्गज नेताओं से माना जाता है।
एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताय कि उदयवीर का एक दोस्त यश दिल्ली से बीबीए कर रहा है। उसकी एक अन्य राधिका इंटीरियर डिजाइनर है। उदयवीर की जान पहचान राधिका ने एक सेक्टर में रहने वाली एक 27 वर्षीय शादीशुदा महिला से कराई थी। यश ने राधिका का साथ दिया था। हाई प्रोफाइल पार्टियों में तीनों का अक्सर आना जाना लगा रहता था। महिला का आरोप है कि तीनों ने उसे पार्टियों में ले जाना शुरू कर दिया। आरोेप है कि पार्टियों में उसे चोरी से ड्रग्स दी जाती थी। 12 जून को तीनों उसे मनाली घूमाने के बहाने ले गए थे। महिला का आरोप है कि मनाली में उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उदयवीर ने उसके साथ में रेप किया। महिला का आरोप है कि उसके बाद नोएडा लौटने पर भी रेप किया गया।
यहां तक की पूरे मामले में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी थी। एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उदयवीर का साथ देने वाले यश व राधिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
04 Jul 2018 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

