4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की ऐसी है चुनाव की तैयारी, ये भगवा ब्रिगेड पड़ेगी सब पर भारी

भाजपा की ऐसी है चुनाव की तैयारी, ये भगवा ब्रिगेड पड़ेगी सब पर भारी

2 min read
Google source verification
bjp announce coordinators for mission 2019

भाजपा की ऐसी है चुनाव की तैयारी, ये भगवा ब्रिगेड पड़ेगी सब पर भारी

झांसी। मिशन-2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी मजबूत आधार तैयार करने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी गई है। इसके तहत पार्टी की ओर से अब तक भंग चल रहे जिला एवं महानगर के प्रकोष्ठों को फिर से सक्रिय करने के लिए उसके संयोजकों के नामों का ऐलान कर दिया है।

इन्हें मिली महानगर में जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की सहमति से महानगर के प्रकोष्ठों के संयोजकों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत विधि प्रकोष्ठ देवेंद्र पांचाल, बुद्दिजीवी प्रकोष्ठ डा.विजय यादव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अनिरुद्ध सेठ, चिकित्सा प्रकोष्ठ अरविंद दुबे, आर्थिक प्रकोष्ठ मृदुल उपाध्याय, व्यापार प्रकोष्ठ नीरज स्वामी, सहकारिता प्रकोष्ठ मनीष अग्रवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ देवेश खरे, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमोद पुरी, बुनकर प्रकोष्ठ सुधांशु अग्रवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ बृजेश गुप्ता, मछुआरा प्रकोष्ठ चंदन रायकवार, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ मनीष गुप्ता, पंचायत प्रकोष्ठ सलिल तिवारी, एनजीओ प्रकोष्ठ उमेश भार्गव, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ बाला प्रसाद पटेल और लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में अतुल जैन को नामित किया गया है।

ये बनाए गए जिला प्रकोष्ठों के संयोजक

इसके अलावा जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने जिला प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा कर दी है। इसमें विधि प्रकोष्ठ का संयोजक लक्ष्मी प्रसाद समेले को बनाया गया है। इसके अलावा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अशोक श्रीवास्तव, व्यावसायिक प्रकोष्ठ रामभरोसे सोनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ डा.रमेश चंद्र बुधौलिया, आर्थिक प्रकोष्ठ जितेंद्र शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ राजबहादुर फौजी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुरेश चंद्र मिश्रा, बुनकर प्रकोष्ठ जगदीश आर्य, शिक्षक प्रकोष्ठ गोपाल नारायण दुबे, मछुआरा प्रकोष्ठ मानसिंह रायकवार, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ काशीराम कुशवाहा, पंचायत प्रकोष्ठ मनमोहन सिंह गुर्जर, एनजीओ प्रकोष्ठ सतेंद्र खरे, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ तुलाराम गुप्ता और लघु उद्योग प्रकोष्ठ का दिनेश झा को बनाया गया है। इसके अलावा 25 प्रकल्पों के भी जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई है।