5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida Live Update: ‘शाहबेरी में बसपा आैर सपा शासनकाल में हुआ था निर्माण’

भाजपा नेताआें ने कहीं ये बात, बचाव कार्य जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 18 Jul 2018, 6:12 PM IST

shahberi

Greater Noida Live Update: 'शाहबेरी में बसपा आैर सपा शासनकाल में हुआ था निर्माण'

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में मंगलवार रात को अवैध रूप से बनी छह मंजिला व एक चार मंजिला निर्माणधीन इमारत के गिरने से कोहराम मच गया।गिरने वाली एक इमारत में 12 परिवार रह रहे थे।वहीं दूसरी में कर्इ कर्मचारी रह रहे थे।इनमें से चार के शव अब तक मिल चुके है।वहीं अभी तक परिवारों की तलाश की जा रही है।इस हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा के मंत्री, विधायक से लेकर सपा के कर्इ दिग्गज नेता पहुंच गये।जिस पर राजनीति शुरू हो गर्इ है।इसमें भाजपा विधायक ने कहा इसका जिम्मेदार बसपा आैर सपा को ठहराया।

यह भी पढ़ें-Greater Noida Live Update: सीएम से कुछ दिन पहले की गर्इ थी अवैध निर्माण की शिकायत, हो जाती कार्रवार्इ तो नहीं जाती जान

भाजपा नेता ने सपा आैर बसपा पर लगाया यह आरोप

मंगलवार रात को इमारत गिरने के हादसे के बाद मानों चारों तरफ कोहराम मच गया हो।लोग अपने परिवारों की तलाश में अस्पताल से लेकर बिल्डिंग साइट पर ढुंढ रहे है।वहीं एनडीआरएफ से लेकर आर्इटीबीपी की टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है।वहीं हादसे में जानकारी के बाद मंगलवार रात को ही भाजपा केंद्रीय मंत्री पहुंचे।यहां उन्होंने पहले लोगों को निकालने के बाद जिम्मेदारी तय करने की बात कहीं।वहीं अगले दिन बुधवार को शाहबेरी में हादसे वाली जगह पर भाजपा जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ठाकुर आैर दादरी विधायक तेजपाल नागर पहुंचे।यहां विधायकों ने कहा कि यह हमारे शासन काल का नहीं है।शाहबेरी बसपा के शासनकाल से विवादों में रहा है।यहां पर बसपा आैर सपा के शासनकाल में इन अवैध इमारतों की नींव रखी गर्इ थी।

यह भी पढ़ें-Greater Noida Live Update: जानिए क्या है शाहबेरी की हकीकत, कैसे तैयार हो गए इतने फ्लैट

सपा नेताआें ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

वहीं बुधवार को पीड़ित परिवारों का हाल लेने के लिए सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटी, एमएलसी राकेश यादव व पूर्व राज्यमंत्री अयूब अंसारी शाहबेरी स्थित ज्योती काॅलोनी पहुंचे।यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों का हाल जाना।साथ ही पूरा मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।इसबीच ही सपा के एमएलसी राकेश यादव ने कहा कि हम इस हादसे की निंदा करते है।इसमें ठेकेदार आैर काॅन्ट्रेक्टर के खिलाफ कार्रवार्इ होनी चाहिए।प्राधिकरण आैर प्रशासन इस अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवार्इ कर सील करें।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश