
,
Lottery Dulhan : विवाह एक पवित्र बंधन है, इस बंधन के माध्यम से दंपती अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं। लेकिन, इस बंधन के आड़ में लूट का कारोबार भी चल रहा है। इसका ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में देखने को मिला है। जब एक नई दुल्हन अपने एक रिश्तेदार के घर से 42 हजार कैश और लाखों के जेवर आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस शिकायत की जांच में जुटी है।
दरअसल, दनकौर कस्बा के सलारपुर रोड निवासी ललित मलिक ने कोतवाली दनकौर में शिकायत दी है। उसके अनुसार, बुलंदशहर जिले के स्याना निवासी उनकी पत्नी का भाई कृष्णपाल उनके पास ही रहता है। कृष्णपाल ग्रेटर नोएडा में स्थित एक कंपनी में जॉब करता है। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को उन्होंने बुलंदशहर के जहांगीरपुर निवासी एक युवती से अपने साले की मंदिर में शादी कराई थी। जिसके बाद दुल्हन उनके घर पर ही रह रही थी।
तड़के जब परिवार के लोग जागे तो दुल्हन नहीं दिखाई दी
दनकौर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि ललित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंगलवार की देर रात जब परिवार के लोग सोए हुए थे। उसी दौरान दुल्हन घर से 42 हजार रुपये का कैश और लाखों के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। बुधवार तड़के जब परिवार के लोग जागे तो दुल्हन नहीं दिखाई दी। जिसके बाद उन्होंने काफी जगह तलाश की। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने देखा कि घर में सामान बिखरा हुआ है। जहां से कैश और आभूषण गायब थे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बुधवार को दिनभर उसकी तलाश की। जब भी कोई सुराग नहीं चल पाया तो पुलिस से मामले की शिकायत की।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
24 Mar 2022 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
