ग्रेटर नोएडा

Coronavirus: गुल्लक लेकर थाने पहुंचे मासूम भाई-बहन, बोले- पीएम मोदी की करना चाहते हैं मदद

Highlights: -शनिवार को दो मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लक थाना दनकौर प्रभारी को सौंपी -उन्होंने पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की बात कही -ये दोनों भाई बहन है कक्षा 6 और 3 के छात्र हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2020, 1:23 PM IST
screenshot_from_2020-04-05_13-17-02.jpg

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। भारत मे ही हज़ारों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। कोरोना संक्रमण के बाद पूरे देश मे लॉकडाउन है। संकट की इस घड़ी में प्रधानमंत्री ने सभी से आर्थिक सहायता की मदद की अपील की है। जिसके बाद उधोगपति, फिल्मस्टार, खिलाड़ी सभी चढ़कर प्रधानमंत्री राहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दे रहे हैं। वहीं इसमें छोटे बच्चे भी अपना योगदान देने से पीछे नहीं हैं।

ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र का है। जहां शनिवार को दो मासूम बच्चों ने अपनी गुल्लक थाना दनकौर प्रभारी को सौंपे और प्रधानमंत्री राहत कोष में देने की बात कही। ये दोनों भाई बहन है कक्षा 6 और 3 के छात्र हैं। ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव के रहने वाले मनु व प्रतीक एक साल से अपने कपड़ों के लिए पैसे गुल्लक में इकट्ठा कर रहे थे।

इस संकट की घड़ी में आज इन्होंने अपनी एक साल की पॉकिट मनी प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दी। इसमें 1751 रुपये निकले। बच्चों ने बताया कि उन्हें ये पैसे दान करने की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मिली। वो टीवी पर रोज लोगों को दान करते देख रहे थे।प्रधानमंत्री भी अपील कर चुके हैं, इसलिए हमने भी दान करने की सोची और अपनी गुल्लक दान कर दी।

Updated on:
5 Apr 2020, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट