26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BIG BREAKINGंं: तेज रफ्तार कार यमुना एक्सप्रेस-वे से 30 फीट नीचे गिरी, तीन की मौत, छह घायल

खबर की खास बातें:— 1. तेज रफ्तार में हुआ हादसा 2. नई कार घूमने के लिए गए थे 9 दोस्त3. घायल नोएडा की एक कंपनी में करते हैं जॉब  

less than 1 minute read
Google source verification
accident

ग्रेटर नोएडा. पुलिस व प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है। रफ्तार की वजह से आए दिन होने वाले हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर रविवार सुबह एक कार भीषण हादसे के शिकार हो गई। तेज रफ्तार में कार यमुना एक्सप्रेस-वे से 30 फीट नीचे आ गिरी। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले के डीएम को रक्षामंत्री ने दिया यह बड़ा सम्मान


जानकारी के अनुसार, नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने वाले एक युवक ने नई कार खरीदी थी। वह अपने आठ अन्य साथियों के साथ घूमने के लिए गया था। बताया गया है कि रविवार की सुबह सभी कार में सवार होकर अलीगढ़ से नोएडा लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर बारिश के कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलने पर ईकोटेक थाना पुलिस पहुंची। घायलों को एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डाक्टरों ने तीन युवाओं को मृत घोषित कर दिया। ग्रेटर नोएडा सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: Big News: नामी हाॅस्पिटल की महिला डॉक्टर का अपहरण कर तीन बदमाशों ने जंगल में ले जाकर किया...

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग