4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Greater Noida : इको विलेज-2 सोसायटी की लिफ्ट में कोबरा देख अटकी लोगों की सांसें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-2 सोसायटी की लिफ्ट में किंग कोबरा मिलने का मामला सामने आया है। मेंटेनेंस विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। हालांकि इसके बावजूद लोगों में दहशत बनी हुई है। वह अब लिफ्ट का इस्तेमाल करने से भी डर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
cobra-snake-found-in-eco-village-society-lift.jpg

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इको विलेज-2 सोसायटी की लिफ्ट कोबरा सांप को देख लोगों को सासें फूल गईं। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मेंटेनेंस विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा पकड़ा और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। कोबरा निकलने की इस घटना से सोसायटी में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्योंकि बारिश के मौसम में सांप निकलना आम बात है। बता दें कि सोसायटी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पहिये में सांप मिला था।

बारिश के मौसम सड़कों पर सांप दिखना आम बात है, लेकिन अब ये जीव जन्तु बहुमंजिला इमारतों में भी सूखे स्थान की तलाश में पहुंचने लगे हैं। सोचिए आप किसी हाईराइज सोसायटी में रहते हैं और लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। अचानक लिफ्ट में कोबरा सांप से आमना-सामना हो जाए तो आप क्या करेंगे? कुछ इसी तरह का मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज सोसायटी में सामने आया है। कुछ लोग लिफ्ट में घुसने ही वाले थे कि उन्हें लिफ्ट के गेट पर एक कोबरा सांप दिख गया। कोबरा देखते ही लोगों की सांसे अटक गईं।

यह भी पढ़ें -'बे-लगाम' ट्रक ने दो ऑटो और एक बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 8 की हालत गंभीर

1.5 मीटर लंबा था किंग कोबरा

इस दौरान करीब 1.5 मीटर लंबा कोबरा सांप देख लाेग दहशत में आ गए। सोसायटी के लोगों तत्काल इस घटना को मोबाइल कैमरे में भी कैद कर लिया। वहीं लोगों को देख सांप भी घबराया हुआ था और छिपने के लिए जगह की तलाश कर रहा था।

यह भी पढ़ें - कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंकने और डीजे बजाने से रोकने पर हुए बवाल के बाद आधा दर्जन हिरासत में

सोसायटी के लोगों में दहशत

सोसायटी के लोगों ने लिफ्ट में सांप होने की सूचना मेंटेनेंस विभाग को दी। सूचना मिलते ही मेंटेनेंस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। राहत बात यह रही कि किंग कोबरा सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि इस घटना के बाद से सोसायटी के लोग काफी दहशत में हैं।