1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने गनप्वाइंट पर मनी ट्रांसफर की दुकान से लूटा कैश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लूटपाट की है। बदमाश 35 हजार रुपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए हैं। लूट की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

2 min read
Google source verification
greater-noida.jpg

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-149 कोंडली में मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर दो बदमाशों ने गनप्वाइंट पर दुकान के कर्मचारी से लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने 35 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। लूट की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा मास्क में छुपाया हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर लूट का खुलासा किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि मोबाइल की दुकान में दो बदमाश पहुंचते हैं। दोनों ने अपना चेहरा मास्क से छुपाया हुआ है। एक बदमाश दुकान बैठे कर्मचारी कुलदीप से बातें करने लगता है, तभी दूसरा बदमाश सफेद टी-शर्ट पहन कर आता है और अपने बैग से तमंचा निकालकर कुलदीप के ऊपर तान देता है। इसके बाद डरा सहमा हुआ कुलदीप एक कोने में सिमट जाता है। फिर बदमाश उसका मोबाइल फोन छीन लेता है और काउंटर में रखे 35 हजार रुपए निकाल लेता है। इसके बाद दोनों बदमाश आसानी से फरार हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर को कश्मीर बनाएंगे विधायक जी, युवाओं को देंगे पत्थरबाजी की ट्रेनिंग!

पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया

बताया जा रहा है कि गुर्जर डेरीन गांव निवासी सुनील कोंडली में अदिति मनी ट्रांसफर के नाम से टेलीकॉम और मनी ट्रांसफर की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान में जिस समय लूट की घटना हुई उस समय कर्मचारी कुलदीप था। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुनील की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री की चापलूसी करना पड़ा महंगा, योगी का टैटू बनवाने वाले को हुई जेल

पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग

डीसीपी डॉ. मीना कात्यायन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार कार्ड बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग