
ग्रेटर नोएडा। शहर के एक छात्र को विदेशी महिलाओं से फेसबुक ( Facebook ) पर चैटिंग करना भारी पड़ गया। विदेशी महिलाओं ने छात्र को अपने जाल में फंसाकर उससे करीब 7 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्र ने सूरजपुर कोतवाली साइबर सेल में शिकायत दी है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है पीड़ित
पीड़ित छात्र मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। वह जारचा थाना क्षेत्र में रहता है। छात्र के अनुसार, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। फेसबुक पर उसकी जान-पहचान दो विदेशी महिलाओं से हुई थी। प्रोफाइल पर उनके नाम सोफिया मॉर्गन व एरिका दिए हुए हैं। चैटिंग के दौरान दोनों महिलाओं ने उससे भारत आने का वादा किया। आरोप है कि 12 अगस्त को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया।
कस्टम अधिकारी बताकर किया फोन
उसने कहा कि तुम्हारी दो दोस्तों को विदेशी मुद्रा साथ लाने व मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पेनाल्टी जमा करनी है। यह इंडियन करंसी में होगी। फोन आने के बाद उसने दोस्तों से उधार लेकर दो बैंक एकाउंट में 5 लाख 90 हजार 800 रुपये और 1 लाख 20 हजार 800 रुपये जमा कराए थे। इसके बाद दोनों महिलाएं फेसबुक पर नजर नहीं आईं और न ही उनका मैसेज आया। इससे उसको ठगी का एहसास हुआ।
Updated on:
24 Aug 2019 10:43 am
Published on:
24 Aug 2019 10:41 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
