
जेवर के किसानों को दीवाली का तोहफा, आपसी सहमति से जमीन का मुआवजा देगी योगी सरकार
दिल्ल से सटे नोएडा में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दूसरे चरण लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में सीएम ने जेवर के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए कहा कि उन्हें एक बार फिर आपसी सहमति से उनकी जमीन का मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना अपने निर्धारित समय में पूरी होगी। जिस प्रकार इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों से हुआ था। इसके उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
सीएम ने किसानों के प्रति जताया आभार
जेवर के किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के पहले चरण में राज्य सरकार को कुल 3300 एकड़ जमीन उपलब्ध हुई थी। इसके लिए उन्होंने किसानों के प्रति आभार भी जताया। कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि जेवर के किसान खुशहाल रहें। यहां से विस्थापित होने वाले किसानों को जहां वह चाहते हैं वहीं बसाया जाए। साथ ही वहां स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, खेल का मैदान, ओपन जिम, मार्केट की व्यवस्था भी की जाए। इससे वहां के लोग अपने सपनों को साकार कर सकेंगे और विकास परियोजनाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग करेंगे।
जेवर एयरपोर्ट शरू होने से बढ़ेगा रोजगार
सीएम ने कहा कि अगर एक परिवार में दो, तीन, चार या उससे अधिक भाई हों तो उन्हें एक ही जगह बसाया जाए। एयरपोर्ट उनके क्षेत्र को नई पहचान देगा। जेवर एयरपोर्ट के शरू हो जाने से रोजगार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जेवर और उसके आसपास के क्षेत्र में एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क हाईस्पीड ट्रेन और मेट्रो जैसी परियोजनाएं आ रही हैं। आने वाले समय में वह क्षेत्र सबसे विकसित क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि जेवर के बच्चों को रोजगार मिले इसके लिए वहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाए। अगर वहां के बच्चे एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस का डिप्लोमा प्राप्त कर लेंगे तो उन्हें जेवर एयरपोर्ट पर ही नौकरी मिल सकेगी।
Published on:
14 Oct 2022 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

