
Greater Noida : बुजुर्ग दंपती को 10 दिन सीढ़ियों पर बिताने के बाद वापस मिला फ्लैट।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में फ्लैट मालिक और किराएदार के बीच रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। 10 दिन बाद बुजुर्ग दंपती को जहां फ्लैट में प्रवेश मिल गया है। वहीं, किराएदार महिला बेघर हो गई है। उसका सामान सोसायटी की लॉबी में रखा है, लेकिन किराए पर दूसरा फ्लैट नहीं मिल सका है। बता दें कि बुजुर्ग राखी गुप्ता अपने पति के साथ दस दिन तक सोसायटी की सीढ़ियों पर ही रहे। इसके बाद किराएदार महिला के भाई ने उन्हें फोन कर माफी मांगी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह किराएदार महिला ने फ्लैट खाली करने का आश्वासन दिया और इसके बाद फ्लैट खाली करते हुए सोसायटी की लॉबी में रख लिया।
श्री राधा स्काई गार्डन टी-5 एफ-1505 नंबर फ्लैट सुनील कुमार का है। रिटायरमेंट के बाद वह दस दिन पहले मुंबई से अपने फ्लैट में रहने आए थे। लेकिन, फ्लैट को लेकर किराएदार से सोमवार को विवाद हो गया। इसके बाद सुनील की पत्नी राखी गुप्ता ने ट्वीट किया कि उसे उसके ही मकान में घुसने नहीं दिया जा रहा है। जबकि किरायेदार से यह तय हुआ था कि जब भी वह आएगी, उसे एक कमरा उपलब्ध कराया जाएगा। राखी गुप्ता ने ट्वीट में एक फोटो भी शेयर किया था, जिसमें पति पत्नी सीढ़ियों के पास बैठे थे। उन्होंने कहा था कि वह कितने बदनसीब हैं, जिन्हें किरायेदार अपने ही घर में घुसने नहीं दे रहा है।
महिला के भाई ने मांगी माफी
इसके बाद राखी गुप्ता 10 दिन तक पति के साथ फ्लैट के मिलने को लेकर सीढ़ियों पर इंतजार करती रहीं। जब इसकी जानकारी किराएदार महिला के भाई को मिली तो उन्होंने फ्लैट मालिक दंपती से माफी मांगी। जिसके बाद किराएदार ने शुक्रवार सुबह तक फ्लैट खाली करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद राखी गुप्ता और उनके पति को फ्लैट में प्रवेश मिल गया है।
अब घर के लिए बच्चे के साथ भटक रही किराएदार
वहीं, महिला किराएदार का कहना है कि शुक्रवार को उन्होंने अपने घर का सामान सोसायटी की लॉबी में रख दिया है। वह अब अपने 8 साल के बच्चे के साथ दूसरे फ्लैट की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसे दूसरा घर नहीं मिला है। वहीं अब लोग लॉबी में सामान को लेकर आपत्ति जता रहे हैं। सोसायटी में भी उनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
Published on:
30 Jul 2022 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
वो आए और पांच हजार दे गए…इंजीनियर मौत मामले के चश्मदीद ने रुपये लेते हुए वायरल वीडियो को बताया फर्जी

