9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Highlights: -सूरजपुर थाना क्षेत्र का मामला -घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा -एक बदमाश मौके से फरार

less than 1 minute read
Google source verification

ग्रेटर नोएडा। मोबाइल लूट करके भाग रहे बाइक सवार बदमाशों की थाना सूरजपुर पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है कि बदमाश नाम दीपक है और इस पर एक दर्जन से ज़्यादा लूट हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाश के बाकी अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गयी है। बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस सहित चोरी बाइक व लुटा गया मोबाइल बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत के सबसे बड़े 'वाहन चोर' बाजार में लगेंगे कैमरे, कबाड़ियों पर कसा शिकंजा

एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया की थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक सवार एक व्यक्ति से मोबाइल भाग रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर बदमाशो की तलाश में वाहनो की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल बिना नंबर स्प्लेंडर प्रो पर सवार दो संदिग्ध लोगों को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। ये रुके नहीं और अपनी बाइक को भागना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: दिशिका ने 10वीं में हासिल किए 99%, पीएम मोदी से मिलने है सपना

मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तिलपता गोल चक्कर से 130 मीटर रोड चार मूर्ति की तरफ भागे उनका पीछा किया गया तो ग्राम देवला कच्ची सड़क पर मोटरसाइकिल फिसल गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया तथा पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे पुलिस दबोचने में सफल रही। इसी दौरान उसका साथी संजय अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।