Noida News: इवेंट होस्टिंग में करियर बनाकर अपनी सफलता की उड़ान को साकार कर सकते हैं। यह बातें इवेंट होस्टिंग की दुनिया में नाम कमा रही हिमांशी चटवानी ने एक सेमिनार में कही।
Noida News: किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बड़े संघर्ष की जरूरत होती है। संघर्ष और लगन के बल पर ही नई ऊचाइयों पर पहुंचा जा सकता है। हिमांशी चटवानी ने अपनी ऊर्जा और नवीन अवधारणाओं के साथ इवेंट की दुनिया में प्रवेश किया और आज इवेंट होस्टिंग की दुनिया में बड़ा नाम है। वे अब तक 50 से अधिक देशों में हुए आयोजनों में भाग ले चुकी हैं। हिमांशी अब तक करीब 2000 से अधिक सेलिब्रिटी लोगों के साथ बातचीत कर चुकी हैं। हिमांशी को सरल लेकिन आकर्षक गतिविधियों की संकल्पना तैयार करने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता है।
हिमांशी ने कहा कि लोगों को जोड़ने के लिए एक अनूठा तरीके की जरूरत होती है। वह पैन इंडिया के पिछले दशक में सबसे बड़ी हस्तियों के साक्षात्कार कर चुकी हैं। वह पिछले 9 साल से फिल्मफेयर कार्यक्रमों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सबसे बड़े सितारों के साथ रेड-कार्पेट साक्षात्कार की मेजबानी की है।
हिमांशी ने मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ शो भी किए हैं। उन्होंने रणवीर सिंह, विक्की कौशल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और कई अन्य ए-लिस्टर्स जैसी हस्तियों के साथ मंच साझा किया है। हिमांशी ने केके, शान, सोनू निगम, सुनिधि चौहान और दर्शन रावल जैसे लोकप्रिय गायकों के साथ लाइव संगीत कार्यक्रम भी होस्ट किए हैं।
हिमांशी ने बताया कि अगर इस क्षेत्र में आगे बढ़ना है और नाम कमाना है तो इसके लिए लगन और आप के अंदर एक क्रिएटिवी होनी जरूरी है। आप दूसरे से अलग क्या कर सकते हैं। ये ही आपको पूरी दुनिया में सबसे अलग बनाने के लिए काफी होता है।