2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगली बार लिफ्ट मांगने से पहले पढ़ लें यह खबर, लग्जरी कार में लिफ्ट देकर लूट करने वाले गिरफ्तार

कब्जे से एक कार तीन बाइक, दस मोबाइल फोन तमंचा और चाकू बरामद

2 min read
Google source verification
noida_1.jpg

noida

ग्रेटर नोएडा ( Greater Noida ) अगर आप अंजान लाेगाें से लिफ्ट लेते हैं ताे यह खबर आपके लिए ही है। दादरी क्षेत्र स्थित हाईवे पर लूटपाट करने वाले पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी शातिर किस्म के लुटेरे हैं और हाईवे पर लग्जरी गाड़ी में सवारियों को बिठाकर उनसे लूट करते हैं। इन सभी बदमाशों पर लूटपाट के दर्जनों मुकदमें पहले से दर्ज हैं। सभी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को इन बदमाशों के कब्जे से एक लग्जरी कार तीन बाइकक दस मोबाइल फोन दाे तमंचे और चाकू बरामद मिला है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग की शादी में दावत उड़ा रहे थे लोग, चाइल्डलाइन के पहुंचते ही मची अफरा-तफरी

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि हाईवे पर लगातार लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंज़ाम दे रहे पाँच बदमाश निखिल कुमार, कैलाश चन्द शर्मा उर्फ प्रशान्त, सन्दीप, इन्दराज उर्फ मोहित और आजाद को कोतवाली दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले भाले लोगों को जाल में फंसाने के लिए एक लग्जरी गाड़ी भी साथ ले कर घूमते रहते हैं। पहले तो ये सवारियों को पते पर पहुंचने के लिए गाड़ी में बिठाते हैं, फिर उसके बाद उनको किसी सुनसान जगह पर ले जाकर बंदूक व चाकू दिखाकर उनका कीमती समान को लूट लेते थे।

यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में नाबालिक लड़कियां वहशियों के निशाने पर, 24 घंटे में रेप और छेड़छाड़ की 4 वारदात

पुलिस के अऩुसार पकड़े गए सभी युवकों पर लूटपाट के दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सभी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस एक सूचना पर इन सभी को गिरफ्तार करने में सफल रही। पुलिस को इनके पास से एक लग्जरी गाड़ी एक बाइक दस मोबाइल फोन दाे अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अब बरामद माेबाइल फोन किन-किन लाेगाें के है यह बता लगाने में जुटी है। इससे हाईवे पर हुई अन्य वारदातों का भी पता चल सकेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग