7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगरेप पीड़ित युवती ने बच्ची को दिया जन्म, पूछ रही किसका दूं नाम

गैंगरेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म'कोर्ट में गवाही देने पर मिल रही धमकी'युवती के सामने सवाल,बच्ची को किसका नाम दे

2 min read
Google source verification
greater noida

ग्रेटर नोएडा। तमाम बाधाओं के बाद गैंग रेप पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। लेकिन एक तरफ जहां अपनी बच्ची को लेकर वो खुश है तो वहीं उसके सामने कई सवाल भी खड़े हैं। जिसका जवाब उसे किसी से नहीं मिल रहा है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 में रही पीड़ित युवती गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई थी। लेकिन पीड़ित युवती ने हार नहीं मानी और आरोपियों की धमकी और जानलेवा हमले के बाद भी उसने अपनी बेटी को जन्म दिया और आरोपियों के खिलाफ केस भी लड़ रही है।

दरअसल करीब एक साल पहले पीड़ित युवती के साथ डाढ़ा गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, इसके बाद आरोपी मुकदमा वापस करने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि घटना के 9 महीने बाद पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पीड़िता ने बताया कि फरार आरोपी उसे कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऐसे में पीड़िता को डर है कि अगर वह गवाही के लिए कोर्ट गई तो आरोपित उसकी हत्या करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 15 August Special: शहीद के पिता ने कहा- अनुच्‍छेद 370 का विरोध करने वाले नेता देश के गद्दार हैं- देखें वीडियो

आरोप है कि 23 मई को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी। जिसमें उसने बीटा दो थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। कोर्ट में गवाही देने और केस वापस लेने की धमकता है। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बुलंदशहर हिंसा: 7 आरोपियों को मिली जमानत,भारी बवाल और हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हुई थी मौत

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग