18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के ‘सर्वश्रेष्ठ’ अस्पताल में मिलेगी बेहतर मेडिकल सुविधा, केंद्र सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाओं के साथ कई अन्य सुविधा भी हुई शुरू

2 min read
Google source verification
gims

यूपी के 'सर्वश्रेष्ठ' अस्पताल में मिलेगी बेहतर मेडिकल सुविधा, केंद्र सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

ग्रेटर नोएडा. अरबों रुपये की लगात से तैयार हुए कासना गांव स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मेडिकल की सभी सुविधाएं मुहैया करानी शुरू कर दी गई है। एक तरफ जहां संस्थान में सभी इमरजेंसी सुविधा शुरू कर दी गई है। वहीं अगले सत्र से मेडिकल की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। निदेशक डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि पिछले 100 दिन में कई ओर बेहतर सुविधा भी शुरू कर दी गई है। यह प्रदेश का सबसे अव्वल अस्पताल है। यहां लोगों को मेडिकल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

2019-2020 सेशन से एमबीबीएस की पढ़ाई होगी शुरू

10 एकड़ जमीन में बने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। देशभर के युवा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर सकेंगे। राजकीय आयुर्विज्ञान के निदेशक ब्रिगेडियर डॉक्टर आरके गुप्ता ने बताया कि 120 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। वहीं स्थानीय युवाओं को कम खर्च पर मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

24 घंटे की सुविधा हुई शुरू

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा मिलेगी। इसके साथ ही लैब और एक्सरे की सुविधाएं शुरू कर दी गई है। इनके अलावा बच्चों को दिखाने के लिए सप्ताह में 3 दिन की ओपीडी सेवा भी शुरू की गई है। शिशु रोग विशेषज्ञ सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ओपीडी में मौजूद रहेंगे। अस्पताल में डायबिटीज की संख्या बढ़ रही है। जिससे देखते हुए कई नई—नई मशीन स्थापित जल्द ही की जाएगी। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना होगा। अब अस्पताल में ही 24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें सेंट्रल लैब की सुविधा भी कर दी गई है।

आयुष्मान भारत सुविधा हुई शुरू

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयुष्मान भरत के तहत उपचार की सुविधा शुरू कर दी गई है। संस्थान के निर्देशक ने दावा किया है कि आयुर्विज्ञान को प्रदेश का सबसे अव्वल केंद्र घोषित किया गया है। इसमें मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया के मानक के अनुरुप फैकल्टी की भर्ती की जा रही है।

सभी प्रकार के टीकाकरण की होगी सुविधा

इंद्रधनुष योेजना व राष्ट्रीय टीकाकरण के तहत महिलाओं व बच्चों को रोजाना संस्थान में सुविधा शुरू की गई है। अब सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण होगा। अभी तक बुधवार और शनिवार को ही यह सुविधा उपलब्ध थी।

जन्म प्रमाण पत्र की भी होगी सुविधा

अभी तक संस्थान में बच्चा पैदा होने पर सीएमओ के चक्कर काटने पड़ते थे, लेेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आयुर्विज्ञान संस्थान में पैदा होने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा भी प्रदान की गई है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग