मूलरूप से यूपी के मैनपुरी निवासी शिवम त्रिवेदी अपने परिवार के साथ दिल्ली के हौजखास में रहते थे।यहां शिवम पेस्ट कंट्रोल कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर काम करता है।शिवम ने बताया कि वह दिल्ली के हौजखास में रहते थे।इसी साल अप्रैल माह में उन्होंने शाहबेरी स्थित ज्योति काॅलोनी की अवैध बिल्डिंग में 22 लाख रुपये में 2 बीएचके फ्लैट लिया था। शिवम परिवार के साथ शनिवार को ही छह मंजिला इस बिल्डिंग में बने अपने 2 बीएचके मकान में अपनी मां, पत्नी आैर एक साल की बेटी के साथ शिफ्ट हुए थे। पूरा परिवार हंसी खुशी मकान में रह रहा था। मंगलवार को रोज की तरह परिवार के लोग हंसी खुशी घर में मौजूद थे। वहीं शिवम अपने आॅफिस गया था। जब तक वह लौटा तब तक रात करीब साढ़े आठ बजे बिल्डिंग गिरने से शिवम का पूरा परिवार दब गया। इतना ही नहीं अब तक शिवम की मां, पत्नी आैर बेटी का अब तक कुछ पता नहीं लग सका है।