14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशियां मातम में बदली, बारात पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार

करंट की चपेट में आने से एक की मौत 2 घायल शरारती तत्वो ने फूंकी दहेज में मिली लग्जरी कार

less than 1 minute read
Google source verification
line.jpg

सांकेतिक तस्वीर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा ( Greator Noida News ) थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित मकनपुर गांव में बारात में लड़की के घर उस समय खुशी का पल मातम में बदल गया जब 11 हज़ार की एलटी लाइन टूटकर बरात पर गिर गई. चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: शादी समाराेह में गए युवक की गाेली मारकर हत्या, गुस्साए ग्रामीणाें ने लगाया हाइवे पर जाम

दनकौर गांव मकनपुर में सुरेश ठाकुर के घर फरीदाबाद से बारात आई हुई थी। बरात में बज रहे डीजे का एक हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 हज़ार की एलटी लाइन से टच हो जाने के कारण केवल टूट कर बरात के ऊपर आ गिरा। इसकी चपेट में आकर फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। पवन और संदीप करंट लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है यह दोनों भी फरीदाबाद के ही रहने वाले हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग