हरियाणवी डांसर ने आॅस्ट्रेलिया के बाद भारत में किया गाना लॉन्च
ग्रेटर नोएडा. हरियाणवी डांसर मोनिका चौधरी ने अपने जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा पर गाना लॉन्च किया है। डांसर मोनिका चौधरी का कहना है कि यह गाना बहुत ही प्यारा है। लोगों के दिलों में सीधा जाएगा। मोनिका चौधरी ने बताया कि इस गाने को ऑस्ट्रेलिया और भारत में दोनों ही जगह लॉन्च किया गया है। इसके डाईरेक्टर अमित चौधरी और आॅस्ट्रेलिया के एडी कल्याण लेखक व कैसी सिद्धपुरिया ने अपने बोल दिए है। विक्की काजला के द्वारा फिल्माए गए इस गाने के बोल इस प्रकार है छुपके छुपाके घने दिन रह लिए, तेरा मेरा रिश्ता सरेआम रिश्ता सरेआम कर दो। यह गाना आॅस्ट्रेलिया के बाद भारत में लॉन्च किया गया है।
हरियाणवी गाने पर सबका मन मोह लेने वाली मोनिका चौधरी के चाहने वाले हरियाणा में नहीं है बल्कि देश के कोने-कोने में है। यहीं वजह है कि मोनिका चौधरी ने कुछ ही दिनों में आसमान की बुलंदियों को छूआ है। 2010 में हरियाणा से 'मेरा डोल कुएं में लटके से' गानेे से शुरूआत करने वाली मोनिका चौधरी आज हर दिल में राज करती है। लेकिन बीते दिन सोशल मीडिया पर मानिका चौधरी का एक फर्जी फोटो वायरल हुआ था। जिससे उनके फेंस को करारा झटका लगा था।
मोनिका चौधरी का यह गाना गुड़गांव में फिल्माया गया है और इस गाने को मोनिका चौधरी ने अपने जन्मदिन पर लॉन्च किया है। इस गाने के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वहीं इस गाने को लॉन्च करने के बाद उन्हें काफी खुशी मिल रही है। जिसमें मोनिका चौधरी 1 छात्र की भूमिका निभा रही है।

Updated on:
07 Dec 2018 10:20 am
Published on:
07 Dec 2018 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग