
ग्रेटर नोएडा। अगर आप भी देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के पास सपनों का आशियाना बनान चाहते हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। कारण, ग्रेटर नोएडा के जेवर में बनने जा रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास रेसिडेंशियल, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, नर्सिंग होम आदि खोलने की योजना यमुना प्राधिकरण द्वारा बनाई जा रही है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण अगले महीने इंस्टिट्यूशनल और आवासीय प्लॉट स्कीम निकालने जा रही है। इच्छुक लोग इसमें आवेदन कर सकते हैं।
प्राधिकरण के मुताबिक आवासीय प्लॉट स्कीम यमुना सिटी की अब तक निकाली गई सभी स्कीमों में से बेस्ट लोकेशन पर होगी। दावा है कि यहां से एयरपोर्ट पहुंचने में महज 5 मिनट ही लगेंगे। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे भी चंद कदमों की दूरी पर होगा। इसके अलावा इंस्टिट्यूशनल स्कीम भी लॉन्च की जा रही है। इस स्कीम में नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, नर्सरी से हायर एजुकेशन तक के स्कूल, इंजीनियरिंग-मेडिकल कॉलेज एंव यूनिवर्सिटी आदि बनाने के लिए प्लॉट निकाले जाएंगे।
गौरतलब है कि यमुना प्राधिकरण समय-समय पर आवासीय, इंस्टीट्यूशनल और इंडस्ट्रियल प्लॉट स्कीम लॉन्च कर रही है। इन सभी स्कीमों को भरपूर रेस्पॉन्स मिल रहा है। इनके लिए खूब आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इसकी को देखते हुए अब प्राधिकरण अगले महीने भी एक और स्कीम निकालने जा रही है।
Updated on:
31 Jan 2020 12:53 pm
Published on:
31 Jan 2020 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
