7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने इस एक्सप्रेस-वे की दी थी मिसाल, यहां लोग हो रहे हैं अनसेफ

जेवर टोल प्लाजा के पास में लोगों को लूट लेते है बदमाश

2 min read
Google source verification
yamuna

ग्रेटर नोएडा.यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना इनदिनों खतरों से खाली नहीं है। एक्सप्रेस-वे पर आए दिप लूट की घटना सामने आ रही है। सीसीटीवी से लैस एक्सप्रेस-वे पर आए दिन बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस खुलासा करने की जगह छिपाने में लग जाती है। यहीं वजह है कि बदमाश घटनाओं को अंजाम देने के बाद में आराम के साथ फरार हो जाते है। एक्सप्रेस-वे पर पिछले 15 दिनों लूट की 3 वारदात हो चुकी है। हालही में बदमाशों ने एक व्यापारी से स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर करोड़ों की चांदी लूट ली थी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित व्यापारी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी से लेटर भेजकर गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें: ट्रॉसपोर्ट की सुविधा से वंचित इस शहर में रोडवेज की मिलेगी सुविधा

यमुना एक्सप्रेसवे इन दिनों बदमाशों के लिए लूटपाट करने का साफ्ट टारगेट बन रहा है। बदमाश आसानी से वाहन चालक को वाहन के साथ अपहरण कर लेते है। बाद में सुनसान एरिया में ड्राइवर को फेंक कर फरार हो जाते है। जेवर टोल प्लाजा के पास में लूट की तीन घटना हो चुकी है। जबकि टोल प्लाजा के पास में पुलिस चौकी है। उसके बाद भी बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है। माना जा रहा है कि हाईवे पर लूटपाट करने वाला कोई गैंग सक्रिय है।

इस हाईवे पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं हो चुकी है। इस एक्सप्रेस-वे पर एक्सल गैंग सक्रिय था। यह गैंग वाहनों पर एक्सल फेंककर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। कुछ माह पहले ही पुलिस ने गैंग के बदमाशों को जेल भेज चुकी है। अब बदमाशों ने लूट का दूसरा तरीका निकाल लिया है। यहां बदमाश वाहन चालकों को अगवा कर घटनाओं का अंजाम दे रहे है। माना जा रहा है कि एक्सल गैंग के बदमाशों ने लूटपाट का तरीका बदल दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में कर दी गई इंटरनेट सेवा बंद, जानिए क्या है मामला

ये हो चुकी है घटनाएं

19 मार्च: आगरा के छाता निवासी घनश्याम को कार सवार बदमाशों ने जेवर टोल प्लाजा के पास रोक लिया और उनसे 25 हजार रुपये लूट लिए थे। बाद उन्हें पलवल एरिया में छोड़कर फरार हो गए थे। महज 5 दिन बाद यानी 24 मार्च को ग्वालियर जा रहे ताजगंज आगरा लिवासी शोभन को अगवा कर ट्रक लूट लिया था। बाद में उन्हें मथुरा एरिया में बदमाश फेंककर फरार हो गए थे। वहीं तीसरी वारदात 3 अप्रैल की है।
गुड़गांव के कुलदीप सिंह का कैंटर 3 अप्रैल को आगरा से दिल्ली जा रहा था। कैंटर में कई व्यापारियों की चांदी थी। अमित कुमार कैंटर को चल रहा था, जबकि गनमैन सत्यवीर सिंह था। जेवर के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाइवे मसाला के पास नीली बत्ती की गाड़ी लेकर खड़े लोगों ने कैंटर को रोक लिया। सैल्स टैक्स अधिकारी बताते हुए चालक से कागज मांगे और फर्जी बताते हुए दोनों को अपनी कार में बैठा लिया और दिल्ली में छोड़कर फरार हो गए। आरोप है कि तीानों मामले में पुलिस लीपापोती करती रही। आरोप है कि पुलिस घटना को छूपाने में जुटी रही।

जेवर सीओ जगतराम जोशी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर पुलिस अलर्ट है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर पैट्रोलिंग पुलिस की तरफ से की जा रही है।

यह भी पढ़ें: भारत बंद को लेकर यूपी के इस जिले की पुलिस रही अलर्ट, सोशल मीडिया पर भी अफसरों की नजर

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग