8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अति​थि बनकर आया घर, कर दिया यह कांड, मची खलबली

बैक से कैश निकालकर घर जा रहे दादा-पोती को एक शख्स ने ठग लिया

2 min read
Google source verification
loot

ग्रेटर नोएडा. बैक से कैश निकालकर घर जा रहे दादा-पोती को एक शख्स ने ठग लिया। उसने खुद को उनका परिचित बताते हुए रोक लिया और अपने झांसे में ले लिया। दादा-पोती को बातों में उलझाकर एक शादी समारोह में ले गया और वहां से नगदी और स्कूटी लेकर फरार हो गया। पीड़ित पूरे मामले समझने तक लूट चुका था। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना दनकौर कोतवाली एरिया के कस्बा की है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस एक्सप्रेस-वे पर चलना है अनसेफ, बढ़ गई लूट की वारदात

जानकारी के अनुसार, सालारपुर गांव निवासी गोपीचंद डीटीसी में कार्यरत थे। गोपीचंद अपनी 12 वर्षीय पोती को लेकर दनकौर गए थे। गोपीचंद ने बताया कि एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। आयोजन के लिए उन्हें एक लाख रुपये की जरुरत थी। पोती के साथ में ये बैंक पहुंचे थे। यहां उन्होने बैंक से एक लाख रुपये निकालेे थे। रुपये निकालने के बाद पोती के साथ में स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उन्हें एक शख्स मिल गया। उस शख्स ने खुद को परिचित बताते हुए उन्हें रोक लिया। काफी देर वह गोपीचंद से बातचीत करता। उन्हें पूरी तरह झांसे में लेने के बाद में शख्स उन्हें एक शादी समारोह में ले गया।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

शादी समारोह में उन्होंने खाना भी खाया था। पीड़ित ने बताया कि वह काफी देर तक इधर-उधर की बात करता रहा। बाद में उसने बातों में फंसाकर एक लाख रुपये और स्कूटी लेकर फरार हो गए। काफी देर इंतजार करने के बाद में पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने पूछताछ की तो पूरा मामला फर्जी निकला। पीड़ित ने मामले की तहरीर दनकौर कोतवाली पुलिस को दी है। दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दज्र कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव की घोषणा के साथ सियासी सरगर्मियां हुई तेज, देखें वीडियो