1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार ने लोगों को दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

पिछले कई साल से की जा रही थी कवायद, योगी सरकार में पूरी होने की उम्मीद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 3:56 PM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही शहर में रहने वालोंं को स्वच्छ पानी पीने के लिए मिलेगा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। गंगाजल प्लांट तैयार किया जा रहा है। दादरी के पल्ला गांव में पानी को इक्टठा करने के लिए प्लांट तैयार किया जाएगा। उसके बाद में शहर में पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। अथॉरिटी अफसरों की माने तो दिवाली तक गंगाजल प्लांट से लोगों के लिए पानी देना शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस हाईवे पर अब ऑनलाइन जमा कर सकेंगे टोल टैक्स, ऐसे मिलेगी सुविधा

फिलहाल ग्रेटर नोएडा शहर को 67 एमएलडी पानी की जरुरत की आवश्यकता है। अथॉरिटी अफसरों की माने तो पानी की कोई कमी नहीं है। फिलहाल 75 एमएलडी पानी उपलब्ध है। यह पानी भूमिगत से लिया जा रहा है। वहीं भूमिगत पानी का दोहन रोकने के लिए गंगाजल प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद में जल का दोहन पूरी तरह रुक जाएगा। दरअसल में पानी के अधिक दोइहन से यह खरा होता जा रहा है। खारा होते पानी को देखते हुए अथॉरिटी अफसरों ने यह निर्णय लिया है। देहरा गंग नहर से पानी की सप्लाई की जाएगी। उसके बाद में पानी का ट्रीटमेंट पल्ला गांव में किया जाएगा। यहां प्लांट तैयार किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के एसीईओ बीके त्रिपाठी व जीएम राजीव त्यागी ने पल्ला स्थित प्लांट का निरीक्षण किया। अक्टूबर महीने तक गंगाजल का पानी शहरवासियों को देने की प्लानिंग की। शहर में पानी की कभी कोई कमी नहीं थी। लेकिन धीरे-धीरे पानी के दोहन से दिक्कत बढ़ने लगी है। कंक्रीट के जंगल मे तब्दील होते शहर में जलस्तर काफी नीचे चला गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने देहरा से पल्ला गांव तक पाइपलाइन बिछाने के लिए 17 गांवों की जमीन अधिग्रहीत की थी।

यह भी पढ़ें: जिले में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश