1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन के नाक के नीचे टैक्सी स्टैण्ड के नाम पर अवैध वसूली का खेला जा रहा खेल

balranmप्रशासन के नाक के नीचे टैक्सी स्टैण्ड के नाम पर अवैध वसूली का खेला जा रहा खेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 4:01 PM IST

balrampur

बलरामपुर. बलरामपुर में टैक्सी स्टैण्ड के नाम पर अवैध वसूली का खेल खेला जा रहा है। वसूली का खेल प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है लेकिन प्रशासन आंख मूदें बैठा है। खुले आम हो रही दिनो रात अवैध वसूली पर जिला प्रशासन चाबुक चलाने को तैयार नहीं है। वसूली के खेल पर अधिकारी सिर्फ जांच की बात कहते रहते है लेकिन वो जांच कब होगी, जांच के लिए अधिकृत अधिकारी कौन नियुक्त होगा, जांच पूरी होकर रिपोर्ट कब सौंपी जायेगी इन सब सवालों पर अधिकारी सिर्फ मुंह चुराते नजर आते है।

नगर पालिका परिषद से टैक्सी स्टैण्ड का ठेका नीलाम किया गया है। एक करोड छियालिस लाख रुपये में टैक्सी स्टैण्ड का ठेका है लेकिन ठेके के नाम पर दबंग कही भी वसूली शुरू कर देते है। गोण्डा रोड, बहराइच रोड और तुलसीपुर रोड पर जबरन अवैध वसूली का जा रही है। जबकि वसूली सिर्फ उन्ही वाहनों से की जा सकती है जो नगर पालिका क्षेत्र में व्यापार करते है लेकिन इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनो से दबंग जबरन वसूली करते है। विरोध करने पर मारपीट भी करते है। यही नहीं हाईवे पर रात के अन्धेरों में भारी वाहनों से जबरदस्त वसूली की जाती है। अवैध वसूली की राशि सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक होती है। देवी पाटन शक्तिपीठ जाने वाले मेलार्थियों और श्रद्धालुओं से भी जबरन वसूली की जाती है।

रात में हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों को आधा दर्जन संख्या में उपस्थित दबंग रोक लेते है। नहीं रुकने पर वाहनों का पीछा कर उन्हें रोका जाता है और उनसे मारपीट भी की जाती है। यहीं नहीं नगरपालिका क्षेत्र के बाहर भी अवैध वसूली का यह धंधा काफी फल-फूल रहा है, लेकिन जिला प्रशासन आंखे बन्द किये बैठा है। अवैध वसूली के काले कारनामे पर जिला प्रशासन सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देता है।