7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP से महाराष्ट्र तक चला पुलिस का ऑपरेशन, नाबालिग केस का आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बलरामपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ से उसे गिरफ्तार किया। जानिए कैसे चला यूपी से महाराष्ट्र तक यह पूरा ऑपरेशन।

2 min read
Google source verification
पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी फोटो सोर्स पत्रिका

पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी फोटो सोर्स पत्रिका

बलरामपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी दिनों से पुलिस से बचकर छिपा हुआ था। पुलिस टीम ने उसे रायगढ़ जिले के रोहा इलाके से पकड़ा। वहीं पीड़िता को पहले ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया था।

बलरामपुर जिले की श्रीदत्तगंज थाना पुलिस को नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बलरामपुर पहुंची। जहां आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर की गई। पूरे मामले की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह कर रहे थे। वहीं श्रीदत्तगंज थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जिसने आरोपी की तलाश शुरू की।l

महाराष्ट्र के रायगढ़ में छिपा था आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के रोहा थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में श्रीदत्तगंज थाने में मुकदमा संख्या 17/26 दर्ज किया गया था। शुरुआत में मामला धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ था। लेकिन जांच के दौरान इसमें धारा 64(1), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयाज, पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी ग्राम जयप्रभा भवानीपुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता को पहले ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया था।

ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद महाराष्ट्र से बलरामपुर लाया गया आरोपी

महाराष्ट्र के न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को शनिवार को बलरामपुर लाया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अदालत में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार, कांस्टेबल करम सिंह और महिला कांस्टेबल शीतल सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।