
एमबीबीएस की छात्रा ने पहले दी मिस कॉल और ले गई कई होटलों में, फिर बुजुर्ग अधिकारी के साथ कर दिया यह कांड
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक युवती ने पहले तो बुजुर्ग अधिकारी को अपने जाल में फंसाया और अब उन्हें ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठ रही थी। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ-1 ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर की रहने वाली है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने किसी और को इस तरह ब्लैकमेल नहीं किया है।
बुजुर्ग अधिकारी का बनाया अश्लील वीडियो
पुलिस ने हरियाणा से रिटायर अधिकारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने बुजुर्ग अधिकारी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की थी। साथ ही वह इस मामले में एसएसपी से भी मिले थे। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग पर फ्लैट उसके नाम करने का दबाव भी बना रही थी।
ऐसे फंसाया जाल में
पुलिस के अनुसार, हरियाणा से रिटायर अधिकारी कासना की पॉश सोसायटी में रहते हैं। उनके यहां पर कई फ्लैट भी हैं। मार्च में उनके मोबाइल पर एक मिस कॉल आई थी। जब उन्होंने उस नंबर पर फोन किया तो एक युवती ने बात की थी। उसने खुद को एमबीबीएस की छात्रा बताया था। इसके बाद युवती उन्हें वाट्सऐप मैसेज करने लगी। इससे उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ दिन में बुजुर्ग उसके जाल में फंस गए। वह उस युवती के साथ दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई होटलों में गए थे। इस बीच आरोपी युवती ने उनके अश्लील वीडियो बना लिए।
देखें वीडियो: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सोमदत्त गिरफ्तार
कई लाख रुपये ऐंठ चुकी है अब तक
इसके बाद युवती ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने बुजुर्ग से रहने के लिए किराए पर फ्लैट दिलाने के लिए भी कहा। इस पर उन्होंने युवती को अपना एक फ्लैट दे दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक अधिकारी को ब्लैकमेल करके कई लाख रुपये ऐंठ चुकी है। अब वह फिर से दो लाख रुपये और फ्लैट की मांग कर रही थी। पुलिस ने फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
6 Jul 2018, 10:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.